Sign In

खेल खेल में भविष्य जानने के 11 तरीके (Khel Khel Me Bhavishya Janne Ke 11 Tarike)

खेल खेल में भविष्य जानने के 11 तरीके (Khel Khel Me Bhavishya Janne Ke 11 Tarike)

Reading Time: 4 minutes
Article Rating
3.9/5

क्या आप भी अपने भविष्य को जानने के तरीकों की खोज में लगे हुए हैं, क्या आप ये जानना चाहते है कि भविष्य बताने वाला खेल क्या है, यदि हां तो अब आपकी खोज खत्म होती है। क्योंकि आज के ब्लॉग में आप अपने भविष्य को जानने के 11 बेहतरीन तरीकों के बारे में जानने वाले है। मुमकिन है कि आप इन में से कई तरीके जानते भी होंगे लेकिन आज हम विस्तार से आपको इन तरीकों के बारे में जानकारी देने करने वाले है। आइये जानते है भविष्य बताने वाले उन 11 तरीकों के बारे में :

अपने भविष्य के बारे में जानना चाहते है तो आजमाएं ये 11 तरीके :

1. ज्योतिष विद्या से जाने खुद का भविष्य :

“ज्योतिष विद्या” अपने भविष्य को जानने का यह पहला तरीका है। जी हां वर्तमान समय में भी कई लोग ऐसे है जो विद्या पर काफी यकीन करते है। तो ऐसे लोगों के लिए हम पहले ज्योतिष विद्या के बारे में ही विस्तार से चर्चा करेंगे। ज्योतिष विद्या हमारे देश में काफी पुराने समय से आजमाया जा रहा है और ये विद्या काफी कारगर भी साबित हुई है। आज के समय में हमारे देश में तकरीबन 150 से अधिक ज्योतिष विद्याओं का प्रयोग किया जाता है।

जैसे कि लाल किताब की विद्या, नंदी नाड़ी ज्योतिष, हस्तरेखा ज्योतिष, सामुद्रिक विद्या, टैरो कार्ड, कुंडली ज्योतिष, अंक ज्योतिष, पंच पक्षी सिद्धान्त, नक्षत्र ज्योतिष, चीनी ज्योतिष, अंगूठा शास्त्र, वैदिक ज्योतिष इत्यादि। कई सारे विद्वान के अनुसार, अगर आप इनमें से कई विद्या को ध्यानपूर्वक पढ़ेंगे तो आप अपने भविष्य के बारे में जानकारी हासिल कर सकते है।

2. स्वप्न से जान सकते है अपना भविष्य :

भारत में स्वप्न शास्त्र को भी काफी माना जाता है। हालांकि, जरूरी नहीं है कि हर सपना भविष्य से जुड़ा हुआ ही हों। लेकिन विद्वानों के मुताबिक आप अपने सपने में जो भी देखते है वो आपके भविष्य को बयां करता है और यही वजह है कि आपको अपने सपने को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना है। कहा जाता है कि रात्रि 2 बजे के आस पास हमें सपने में आकाश में घूमने, गंदे पानी, आंधी, काले रंग इत्यादि जैसे सपने आते है।

3. विचारों से भी बनता है हमारा भविष्य :

प्रभु श्री कृष्ण और बुद्ध के कथनों के अनुसार आज हम जो भी है वो हमारे पिछले सोच का प्रतिफल है। इसका अर्थ यह हुआ कि हम अपने जीवन में जैसा विचार करते है वैसा ही हम अपने भविष्य को बनाते है। इसलिए यदि आप भी अपने भविष्य को जानना चाहते है, तो अपने विचार पर ध्यान दे। उम्मीद है, कि आप अपने विचारों की सहायता से खुद का भविष्य भी जान पाएंगे।

4. टेलीपैथी से भी जान सकते है भविष्य :

आप टेलीपैथी से भी अपने भविष्य के बारे में जान सकते है। टेली वर्ड से कई सारे वर्ड बनते है जैसे कि टेलीविजन, टेलीफोन इत्यादि। यह सारे यंत्र दूर के मैसेज को जानने वाले होते है। जब कोई इंसान किसी इंसान के मन में क्या चल रहा है या फिर दूर में होने वाली घटनाएं महसूस कर लेते है तो ऐसे व्यक्ति असल में काफी विद्वान होते है। आने वाले समय में क्या होने वाला है इसे पहले ही महसूस कर लेना टेलीपैथी विद्या के अंतर्गत आती है।

5. सम्मोहन विद्या से भी जान सकते है भविष्य :

आपने सम्मोहन विद्या के बारे में तो कई बार सुना ही होगा क्योंकि इस विद्या की चर्चा भारत में अधिक किया जाता है जिसे अंग्रेजी में हिप्नोटिज्म भी कहा जाता है। यह एक ऐसा विद्या है जिसके जरिए आप अपना और दूसरे के भविष्य के बारे में आसानी से जान सकते है। हालांकि, इस विद्या पर भारत के अलावा अमेरिका, जर्मन और रूस जैसे देशों में भी काफी रिसर्च किए गए है।

6. परा और अपरा विद्या से भी जान सकते है अपना भविष्य :

सनातन धर्म ग्रंथों के मुताबिक दो प्रकार के विद्याओं का वर्णन किया जाता है पहला परा और दूसरा अपरा। यदि हम परा और अपरा की चर्चा करें तो इसे लौकिक और अलौकिक के नाम से भी जाना जाता है। विश्व में कई सारे साधु महात्मा ऐसे भी है जिन्होंने इस विद्या के बारे में तथा भविष्य के बारे में जानकारी हासिल किया है। यही वो विद्या है जिसे सीखने के बाद कई जगहों पर जादू टोना इत्यादि भी किया जाता है।

7. पेंडुलम डाउजिंग से भी जान सकते है अपना भविष्य :

पेंडुलम डाउजिंग एक ऐसी विद्या है जिसका प्रयोग किसी भी छुपी या खोई हुई चीज को खोजने के लिए किया जाता है। जी हां आज के समय में भी कई लोग ऐसे है जिन्होंने किसी छिपी हुई चीज की खोज के लिए पेंडुलम डाउजिंग का इस्तेमाल किया है और वे कामयाब भी हुए है।

8. जैसी मति वैसी गति का प्रयोग से भी जान सकते है अपना भविष्य :

जैसी मति वैसी गति यह भी एक ऐसी विद्या है जिसका प्रयोग आप अपने भविष्य को जानने के लिए कर सकते है। यदि आप भी अपना भविष्य जानना चाहते है, तो इसके लिए आप जैसी मति वैसी गति विद्या का प्रयोग करके जान सकते है। क्योंकि आज के समय में भी इस विद्या का काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

9. संकेतों से जान सकते है अपना भविष्य :

यह एक ऐसी विद्या है जिसमें आप अपने संकेतों से अपना भविष्य जान सकते है। जैसा कि कई बार कुछ घटना होने से पहले ही हमें संकेत मिल जाता है कि कुछ शुभ होने वाला है या अशुभ। उदाहरण के तौर पर चर्चा किया जाए तो जैसे कि हमने रामायण में देखा कि जब रावण का युद्ध राम जी के साथ हो रहा था तब सीता माता को कई शुभ संकेत मिल रहे थे तो रावण को अशुभ संकेत मिल रहे थे।

10. अंग फड़कने का मतलब क्या होता है :

आम तौर पर कई बार हमारे अंग फड़कते है लेकिन किस अंग के फड़कने का मतलब क्या होता है इसके बारे में जानने के लिए नीचे दिए गए नियमों को फॉलो करें :

  • यदि किसी पुरुष के शरीर का बाया हिस्सा फड़कता है तो इसका अर्थ होता है कि जल्द ही उसे किसी दुखद घटना का सामना करना पड़ सकता है और वहीं पर, पुरुष के दाएं हिस्से के फड़कने का अर्थ होता है कि जल्द ही उन्हें कोई अच्छी खबर मिलने वाली है।
  • यदि किसी महिला के शरीर का बायां हिस्सा फड़कता है तो उसके लिए ये शुभ संकेत है और दाहिने हिस्से के फड़कने का अर्थ अशुभ संकेत माना जाता है।
  • यदि आपके माथे पर कोई हलचल महसूस होता है तो इसका अर्थ कि  आपको भौतिक सुख की प्राप्ति होने वाली है।
  • यदि किसी व्यक्ति के कनपटी के पास फड़ाकता हो तो इसका अर्थ है कि उसे धन की प्राप्ति होने वाली है।
  • आंखों के फड़कने का अर्थ होता है धन में वृद्धि होने वाली है।
  • जब किसी के दाएं आंख में हलचल होती है तो इसका अर्थ खुशखबरी मिल सकती है तो बाएं आंख में हलचल का अर्थ अशुभ संकेत है।

11. पूर्वाभास से जान सकते है अपना भविष्य :

जब आने वाले समय में हमें किसी घटना का आभास हो जाता है उसे ही हम पूर्वाभास कहते है। कुछ लोगों में अतीन्द्रिय जानकारी ज्यादा होती है तो कुछ लोगों में काफी कम। देखा जाए तो यदि हमें आने वाले समय में घटने वाली घटनाओं का आभास पहले ही हो जाता है तो उसे हम होने से रोक सकते है।

Frequently Asked Questions

1. क्या ज्योतिष विद्या से अपने भविष्य के बारे है ?

जी हाँ, ज्योतिष विद्या से अपने भविष्य के बारे में जाना जा सकता है।

2. क्या मनुष्य के विचार उसके भविष्य को बदल सकते हैं ?

जी हाँ, मनुष्य के विचार उसके भविष्य को बदलने की भी ताकत रखते हैं।

3. क्या सपने में देखा हुआ सच हो सकता है ?

जी हाँ, सपनों में देखा हुआ भी सच हो सकता है यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने सपना किस समय देखा है।