Sign In

फिटकरी क्या है और इसके फायदे (Fitkari Kya Hai Aur Iske Fayde)

फिटकरी क्या है और इसके फायदे (Fitkari Kya Hai Aur Iske Fayde)

Reading Time: 4 minutes
Article Rating
3.7/5

आपने अपने घर में जल को स्वच्छ करते समय और शेव करने के बाद फिटकरी का इस्तेमाल (Fitkari ka istemal) करते हुए तो जरूर देखा होगा। पर क्या आपको मालूम है कि फिटकरी का यह पारदर्शी पत्थर स्वास्थ्य के लिए कितना लाभकारी है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि फिटकरी क्या है? और यह हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना लाभकारी है (fitkari ke fayde)। तो चलिए शुरू करते हैं। 

फिटकरी क्या है? (What is Fitkari in hindi?)

फिटकरी एक रासायनिक रंगहीन क्रिस्टलीय नुमा पदार्थ है। फिटकरी का रासायनिक नाम पोटेशियम एल्युमिनियम सल्फेट है और इसे अंग्रेजी में एलम कहा जाता है। बिल्कुल साधारण सा दिखने वाला यह पदार्थ अपने आप में छुपाए रखा है हजारों गुण और इन्हीं गुणों के कारण। फिटकरी का उपयोग आयुर्वेद और चिकित्सा के क्षेत्र में किया जाता है। फिटकरी में कई गुण है पर इसे इस्तेमाल करने से पहले किसी चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। 

फिटकरी के औषधीय गुण : 

आइए अब जानते हैं फिटकरी में छिपे औषधीय गुणों के बारे में :  

  • फिटकरी में एंटीबायोटिक गुण होता है। जो सूक्ष्म, हानिकारक जीवों को नष्ट कर देता है।
  • एंटी ट्राइकोमोनस यानी की प्रोटोजोवल इन्फेक्शन को समाप्त करने वाला। 
  • एंटीऑक्सीडेंट यानी कि मुक्त कणों के बुरे प्रभाव को नष्ट करना।  
  • एस्ट्रिंजेंट यानी कि संकोचन पैदा करने वाला। 
  • एंटी इन्फ्लेमेटरी यानी की सूजन को कम करना। 

फिटकरी के प्रकार : (Fitkari Ke Prakar)

किसी भी काम के लिए सही फिटकरी का चुनाव करना एक बड़ा सवाल है। इसके लिए आपको फिटकरी के प्रकार के बारे में सही रूप से जानना होगा। आइए आज हम आपको बताते हैं फिटकरी के विभिन्न प्रकारों के बारे में : 

  • पोटैशियम एलम : इसका उपयोग पानी की गंदगी को साफ करने के लिए क्या जाता है।
  • अमोनियम एलम : इसका उपयोग सौंदर्य प्रसाधन या व्यक्तिगत रखरखाव संबंधित उत्पादों में किया जाता है जैसे कि आफ्टर शेव लोशन। 
  • क्रोम एलम : इसका उपयोग चमड़ा बनाने में किया जाता है। 
  • एल्युमिनियम सल्फेट : इसका उपयोग पेपरमेकर की फिटकरी के रूप में किया जाता है। तकनीकी रूप से यह फिटकरी नहीं कहा जाता। 
  • सोडियम एल्बम : इसका उपयोग फूड एडिटिव के रूप में किया जाता है। इसे खाने वाली फिटकरी भी कहते हैं। 
  • सेलेनेट एलम : इसमें सल्फर के स्थान पर सेलेनियम मौजूद होता है। 

फिटकरी के फायदे : (Benefits of Fitkari in hindi)

आइये जानते हैं कि फिटकरी किस प्रकार हमारे लिए फायदेमंद सिद्ध होता है : 

यह भी पढ़े – हरसिंगार क्या है और इसके फायदे

दांत दर्द या दांतों के क्षय से बचाव लिए फिटकरी के फायदे :

आज हर कोई दांतों में कैविटी दांतों के क्षय और दांत दर्द से परेशान है तो इसमे फिटकरी आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। फिटकरी का नियमित रूप से दांतों पर  उपयोग करने से दांत दर्द या कैविटी से जल्द से जल्द छुटकारा मिल जाती है। 

तन की दुर्गंध हटाए फिटकरी :

यदि आप तन की दुर्गंध से परेशान हैं तो फिटकरी आपके लिए काफी मददगार सिद्ध हो सकती है। फिटकरी का एंटीबैक्टीरियल गुण तन की दुर्गंध को दूर करता है। इसके लिए आपको नहाने के लिए गुनगुना पानी लेना होगा उसमें फिटकरी मिलाकर उसका इस्तेमाल करना होगा। 

माउथवॉश के रूप में फिटकरी :

यदि आप मुंह की दुर्गंध से परेशान है या फिर अपने बच्चों के मुंह के स्वास्थ्य को लेकर परेशान है तो इसमें फिटकरी आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आपको फिटकरी को माउथवॉश के रूप में इस्तेमाल करना होगा। 

खांसी बुखार अस्थमा में फिटकरी का उपाय :

फिटकरी का उपयोग खांसी, बुखार और अस्थमा में भी किया जाता है। खांसी, बुखार और अस्थमा के लिए कई आयुर्वेदिक दवाइयों में फिटकरी का उपयोग किया जाता है लेकिन फिटकरी का उपयोग सीधे रूप से सेवन करने से बचना चाहिए इसके लिए आप डॉक्टर से संपर्क अवश्य करें।  

मुहांसों के लिए फिटकरी के फायदे : 

फिटकरी के उपाय से मुहांसों को जल्द से जल्द दूर किया जा सकता है। इसके लिए आपको  फिटकरी का पेस्ट तैयार करके प्रभावित स्थान पर लगाना होगा। लेकिन इसके अत्यधिक इस्तेमाल से त्वचा का रंग काला भी पड़ सकता है। 

फिटकरी के उपाय : (Fitkari ke Gharelu Upay in hindi)

आइए अब जानते हैं कि फिटकरी का उपयोग किस प्रकार करना चाहिए :

खांसी और अस्थमा में :

इसके लिए आप 10 ग्राम फिटकरी और 10 ग्राम चीनी को महीन पीसकर उसका चूर्ण बना लें और उसे 14 भागों में अलग अलग कर दें। अब नियमित रूप से रोज रात को सोने से पहले एक कप गर्म दूध के साथ एक भाग चूर्ण का सेवन करें। 

नोट : खांसी में फिटकरी के उपयोग करने से पहले डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। 

मुंह और दांतों के लिए : 

इसके लिए आप एक गिलास गर्म पानी में एक छोटा चम्मच फिटकरी पाउडर और एक चुटकी भर नमक मिला लें और फिर उसके ठंडा होने पर उस पानी का इस्तेमाल करें। 

जुओं के लिए फिटकरी का उपाय : 

यदि आप जुओं से परेशान है तो इसके लिए आप फिटकरी का पाउडर बना लें और इसे पानी में मिला लें और इस मिश्रण को आप अपने सकल्प पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से अपने बालों को धो लें। इसके बाद आप शैंपू और कंडीशनर जरूर करें। 

चोट या घाव के लिए फिटकरी का उपाय : 

एक गिलास पानी में एक छोटा चम्मच फिटकरी पाउडर मिलाएं और उसे थोड़ा गुनगुना कर ले। अब इस पानी से अपने घाव या चोट के स्थान पर दो से तीन बार धोएं।

शेव के बाद फिटकरी का उपाय :

चेहरे पर पानी की बूंदे छिडक कर फिटकरी लगाएं। यह एक एंटी सेप्टीक के तरह कार्य करता है । 

फिटकरी से होने वाले नुकसान :  (Side Effects of Fitkari in Hindi)

फिटकरी से जितना लाभ है उतनी ही हानि है। यदि सही रूप से फिटकरी का इस्तेमाल ना किया जाए तो फिटकरी आपको कई रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कि फिटकरी आपको कब नुकसान पहुंचा सकता है :

  • फिटकरी को सूंघने से आपके नाक और गले में जलन, घरघराहट और इसके अलावा आप के फेफड़ों को यह बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है जिससे कि आपको सांस लेने में काफी तकलीफ हो सकती है। 
  • अधिक मात्रा में फिटकरी को अपने चेहरे पर लगाने से यह आपके स्किन को काफी नुकसान पहुंचा सकता है जिससे कि चेहरे पर जलन और रैशेज की समस्या हो सकती है। 
  • फिटकरी को अपने चेहरे पर लगाने के वक्त ध्यान रखें कि फिटकरी भूल से भी आपके आंखों में ना जाए। बरना आपकी आंखें खराब कर सकती है।

Frequently Asked Questions

1. क्या फिटकरी का पानी लाभदायक होता है?

जी हां आयुर्वेद की मानें तो फिटकरी का सेवन कई बीमारियों में किया जाता है। इसके लिए आपको चुटकी भर फिटकरी को एक गिलास पानी में मिलाकर और उसे छानकर उसका सेवन करना चाहिए पर ऐसा करने से पहले आप किसी से भी चिकित्सक से परामर्श करें।

2. क्या गुनगुने पानी में फिटकरी डालकर पीना अच्छा होता है?

जी हां गुनगुने पानी में फिटकरी डालकर पीना लाभकारी माना जाता है।

3. क्या फिटकरी और शहद का सेवन एक साथ किया जा सकता है?

जी हां, खांसी और अस्थमा जैसी समस्याओं में राहत पाने के लिए फिटकरी और शहद को एक सही अनुपात में मिलाकर चाटने से अस्थमा जैसी बीमारी में राहत मिलती है।

4. फिटकरी की तासीर कैसी होती है?

फिटकरी की तासीर काफी गर्म होती है।

5. क्या फिटकरी खाना सही और सुरक्षित है?

विशेषज्ञों की मानें, तो फिटकरी को सीधे तौर पर खाने की सलाह नहीं दी जाती। हां फिटकरी को पानी में मिलाकर फिर उसे छानकर पी रहे हैं तो यह आपके लिए लाभदायक हो सकता है।