Sign In

मनचाहे साथी से शादी करने के चमत्कारी उपाय और मंत्र (Manchahe Sathi Se Shadi Karne Ke Chamatkari Upay Aur Mantra)

मनचाहे साथी से शादी करने के चमत्कारी उपाय और मंत्र (Manchahe Sathi Se Shadi Karne Ke Chamatkari Upay Aur Mantra)

Reading Time: 3 minutes
Article Rating
3.9/5

आज कल हर एक युवक, युवती अपने पसंद का लड़का या लड़की से विवाह करना चाहते हैं। कुछ तो ऐसे होते है जिन्हें अपने पसंद का व्यक्ति मिल भी जाता है पर उससे विवाह करते समय कई अड़चनें आजाती हैं। कुछ ऐसे भी होते है जो अपने सपनों की दुनिया में खोये रहते हैं कि “कहीं से कोई राजकुमार या राजकुमारी उन्हें मिल जाये जिससे की वो शादी कर सके।” पर, अपने ड्रीम गर्ल या ड्रीम बॉय को पाने के रास्ते में अड़चनें तो तब भी कई आते हैं। इन्हीं अड़चनों के समाधान के लिए लड़कियां “मनचाहे लड़के से शादी के उपाय” तथा लड़के “मनचाही लड़की से शादी करने के उपाय” ढूंढ़ते हैं।  

इसलिए ईस्ट्रोहेल्प, आज आपको कुछ विशेष उपायों के बारे में बताने जा रहा है जिससे की आप मनचाहा जीवनसाथी पा सकेंगे और मनचाहे साथी से विवाह करने के रास्ते में आने वाले समस्त बाधाओं को दूर भी कर सकेंगे। तो चलिए जानते है उन विशेष उपायों के बारे में :

मनचाहे साथी से विवाह के उपाय :

केले के वृक्ष की पूजा तथा व्रत :

अगर आप विवाह में आने वाली बाधाओं से परेशान हैं तो आप गुरुवार के दिन केले के वृक्ष को जल अर्पण कर उसकी पूजा कर सकते हैं और साथ में गुरुवार का व्रत भी रख सकते हैं। इस दिन शुद्ध देशी घी का दिया जलाएं तथा गुरु के 108 नामों का जप अवश्य करें। गुरुवार के दिन केले के वृक्ष की पूजा के दौरान केले के वृक्ष के सामने मन ही मन अपने साथी का नाम अवश्य लें।   

सिरहाने छुहारे रख कर सोएं :

क्या आप भी अपनी पसंद के साथी से विवाह करना चाहते हैं तो ये उपाय आपके लिए काफी कारगर साबित होगा। आपको बस इतना करना है कि किसी भी शुक्रवार की रात आठ छुहारा पानी में उबालकर या भिगोकर, पानी के साथ ही अपने सिरहाने रख लें और सो जाएँ। दूसरे दिन यानी कि शनिवार की सुबह स्नान कर के किसी भी नदी सरोवर या बहते जल में अपने मनचाहे साथी का नाम लेते हुए आठ छुहारों को जल में प्रवाहित कर दें।

चांदी की कटोरी से उपाय :

अपने मनपसंद साथी या व्यक्ति से विवाह करने के लिए आप चांदी निर्मित एक छोटी कटोरी लें। इसके बाद उसमें गाय का दूध, चीनी तथा उबले/पके हुए चावल डालकर उसे चतुर्थी तिथि में चंद्रोदय के समय चन्द्रमा को नैवेध के रूप में चढ़ाये।

गुरुवार का उपाय :

अपने मनपसंद जीवनसाथी से विवाह करने के लिए गुरुवार यानी की बृहस्पतिवार को आटे में हल्दी डालकर पीली रोटियां तैयार करें। उन रोटियों पर गुड़ रखकर गाय को खिलाएं। ऐसा आप नियमित रूप से 7 गुरुवार करें। पर, प्रत्येक गुरुवार जब भी आप गाय को रोटी खिलाएं तब गाय के कान में धीमे से अपने साथी का नाम जरूर बोलें।

मंगलवार का उपाय :

मनचाहे साथी से विवाह करने के इच्छुक लोगों को मंगलवार को देवी माँ के मंदिर में लाल रंग का गुलाब चढ़ाना चाहिए। इसके बाद माता का ध्यान और पूजन अवश्य करना चाहिए। आप चाहे तो मंगलवार का व्रत भी रख सकते हैं।  ऐसा आप 9 मंगलवार करे। जब भी आप गुलाब का फूल चढ़ाएं तो किसी कागज़ में अपने साथी का नाम लिखकर फूल के बिच में छिपा दें।

मंत्र द्वारा पूर्णिमा का उपाय :

किसी भी माह के पूर्णिमा की मध्य रात्रि में आप यहां बताए गए मंत्र का जाप करना शुरू कर सकते हैं। मंत्र का जाप आपको 10 हजार बार करना होगा। मंत्र जाप के समय अपने सामने माता लक्ष्मी तथा भगवान विष्णु की तस्वीर रखना होगा। साथ में आपको एक दिया और अगरबत्ती जलाना होगा और सच्चे मन से मंत्र का जाप शुरू करना होगा।  

इस प्रक्रिया को आप 3 पूर्णिमा अवश्य करें। मंत्र करते समय ऐसी जगह पर बैठना है जहां कोई भी नहीं आता हो। मंत्र सिद्ध हो जाने के बाद इस मंत्र का प्रयोग जिस भी व्यक्ति पर किया जायेगा वो वश में हो जायेगा। पर ध्यान रखें इस मंत्र का जाप सच्चे मन से और पूरी निष्ठा से ही करें और किसी भी गलत प्रकार के कार्य के लिए इस मंत्र का उपयोग न करें। ऐसा करने से मंत्र का उल्टा प्रभाव भी पड़ सकता है।

यह मंत्र इस प्रकार है :

।। ॐ नमो आदेश गुरु का सिद्ध माला स्तम्भनी मोहिनी वशीकरणी
आमुक मोहिनी ममवशय करि करि ईच्छित कार्य पूर्ति कुरु स्वाहा:।।

Frequently Asked Questions

1. अपने मनचाहे साथी से विवाह के लिए क्या गुरुवार का व्रत कर सकते है ?

जी हाँ, आप अपने मनचाहे साथी से विवाह करने के लिए गुरुवार का व्रत अवश्य कर सकते हैं।

2. क्या मनचाहे साथी को प्राप्त करने के लिए भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए ?

जी हाँ, प्रत्येक सोमवार आप किसी भी शिव मंदिर में जाकर भगवान् शिव को जल या दूध अवश्य चढ़ाएं इससे विवाह में आनेवाली बाधाएं अवश्य दूर होंगी।

3. मनचाहे साथी को जीवनसाथी बनाने के लिए पूर्णिमा के दिन किस मंत्र का जाप करना चाहिए ?

किसी भी माह के पूर्णिमा की मध्य रात्रि में आप यहां बताए गए मंत्र का जाप करना शुरू कर सकते हैं। मंत्र का जाप आपको 10 हजार बार करना होगा।

।। ॐ नमो आदेश गुरु का सिद्ध माला स्तम्भनी मोहिनी वशीकरणी

आमुक मोहिनी ममवशय करि करि ईच्छित कार्य पूर्ति कुरु स्वाहा:।।  

4. विवाह में आने वाली बाधा दूर करने के लिए माँ लक्ष्मी को लाल रंग का गुलाब चढ़ाएं ?

विवाह में आने वाली बाधा दूर करने के लिए माँ लक्ष्मी को लाल रंग का गुलाब चढ़ाएं।