Sign In

सपने में दिख जाये पैसे जानिए शुभ है या अशुभ (Sapne me dikh jaye Paise janiye Shubh hai ya Ashubh)

सपने में दिख जाये पैसे जानिए शुभ है या अशुभ (Sapne me dikh jaye Paise janiye Shubh hai ya Ashubh)

Reading Time: 3 minutes
Article Rating
4.1/5

आज के समय में पैसा तो सभी को चाहिए होता है और आप रोज ही नोट और पैसों को देखते भी होंगे। लेकिन क्या आप जानते है कि यदि आप सपने में पैसा देखें (sapne me paise dekhna)  तो उसका क्या मतलब होता है। हमें सपने में पैसा भी कई परिस्थितियों में दिखाई देता है। जैसे अगर आपको कहीं से पैसा मिलता है या फिर कोई आपको पैसा दे रहा होता है या फिर आपका पैसा कहीं गुम हो जाता है या कोई चुरा ले जाता है। या फटे हुए पैसे दिखाई देता हैं। इन सबका अलग-अलग अर्थ निकलता है। तो चलिए जानते हैं कि अलग अलग परिस्थिति में पैसे देखने का क्या मतलब होता है :

सपने में पैसा देखने का क्या मतलब होता है ? (Sapne me paise dekhna in hindi)

सपने में पैसा देखना अपने आप में एक बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुरूप, ऐसा सपना स्पष्ट रूप से धन के लाभ का संकेत होता है। 

ज्योतिषी भी ये मानता हैं कि ऐसे सपने देखना एक व्यक्ति के लिए लाभ का सूचक होता है। तो यदि आप ऐसे सपने देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपको कहीं से ढेर सारा नकदी पैसा मिलने वाला है।

सपने में बहुत सारा धन मिलना देखना :

अगर आप सपने में ये देखते हैं कि आपको कहीं से भी बहुत सारा धन प्राप्त हुआ है। ऐसा सपना संकेत करता है कि आपको बिना मेहनत के बहुत सारे पैसे मिलने वाले है और आपका किस्मत बहुत जल्द ही चमकने वाला है।

आसान शब्दों में कहें तो आप सपने में जितना ज्यादा पैसा देखते हैं या जितना अतिरिक्त पैसा आपको सपने में मिलता है, उतना ही बड़ा आपको वित्तीय फायदा होने वाला है। 

सपने में सिक्का देखना :

यदि आप सपने में सिक्का देखते हैं तो यह सपना शुभ नहीं माना जाता है। इसको दरिद्रता के आने का संकेत माना जाता है।

सपने में नोट देखना :

सपने में नोट देखना एक शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा सपना धन लाभ का संकेत होता है। सपने में कागज का नोट देखना यानी की आने वाले समय में बिना मेहनत के कहीं से धन प्राप्त होना।

सपने में 10 के नोट देखना :

सपने में कागज का नोट देखना यानी लक्ष्मी के आगमन का संकेत। यह सपना आपको बिना मेहनत ही आपको कहीं से धन प्राप्त करने का संकेत देता है। सपने में नोट देखना एक बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है।

सपने में पैसा मिलना देखना :

यदि आप सपने में देखते है कि आपको कहीं से ढेर सारा पैसा मिलता है या फिर कोई आपको पैसे देने आता है, तो ये एक शुभ सपना माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको अपने जीवन में वास्तव में अचानक से धन की प्राप्ति होगी और साथ ही आप प्रगति भी करने वाले है। इसका एक अर्थ यह भी है कि आपके घर में सुख-समृद्धि और ख़ुशहाली आने वाला है।

सपने में पैसे चोरी करना :

यह एक शुभ सपना नहीं माना जाता है। इससे पता चलता है कि आपको अचानक से धन की हानि होने वाली है। आपके कई काम खराब होंगे और उसमें रुकावट भी आ सकती है।

सपने में पंडित को पैसे देना :

अगर आप सपने में किसी को दान करते हुए देखते हैं तो यह वास्तव में एक शुभ सपना माना जाता है। इससे पता चलता है कि धार्मिक कामो में आपकी रुचि बढ़ सकती है।

पैसे गिनने का सपना :

सपने में पैसे गिनना इस बात का संकेत हो सकता है कि आप अपने आत्म-मूल्य (Self worth) को मापने का प्रयास कर रहे हैं। सपने में पैसे गिनना देखना एक संकेत हो सकता है कि आपको अपने वास्तविक जीवन में अपने शारीरिक या मानसिक कौशल को मजबूत करने की बहुत जरूरत है। 

पैसे जीतने का सपना देखना :

कभी-कभी हमें सपने में पैसा मिल जाता है और कई बार हम ऐसा  देखते है जिसमे हम किसी प्रतियोगिता में जीतकर पैसा हासिल करते हैं तो ऐसे सपने एक अच्छा संकेत हैं। इसका मतलब है कि आप अपने वर्तमान जीवन में आत्मविश्वास और बहुत खुश महसूस कर रहे  हैं। सपने में पैसा जीतने का मतलब यह भी हो सकता है कि आपका आने वाला भविष्य आपके लिए धन और खुशियां दोनों लेकर आ रहा है। 

लॉटरी जीतने का सपना देखना :

यदि आप सपने में  लॉटरी जीतते है तो इसका मतलब है कि आप वास्तविक जीवन में काफी मात्रा में धन हासिल करने वाले हैं। इस सपने को देखने के बाद आने वाले दिनों में आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाएगी।  

सपने में नकली पैसा देखना :

सपने में नकली पैसा देखने का अर्थ है धोखा मिलना। यह धोखा किसी भी प्रकार का हो सकता है, यह आपके अपने विकास और जीवन में संभावनाओं का धोखा हो सकता है लेकिन ज्यादातर यह काम से जुड़ा होता है। यह सपना आपके लिए एक नई शुरुआत या दिशा परिवर्तन का संकेत है।

सपने में चांदी के पैसे देखना :

सपने में चांदी देखना बहुत ही शुभ फलदायी होता है। यदि आपने सपने में चांदी के सिक्के या पैसा देखा है यह सपना यह संकेत देता है की आने वाले भविष्य में आपको धन की प्राप्ति तो होगी पर आप अपने से बड़े की सलाह का सम्मान अवश्य करें वर्ना आप किसी परेशानी  में भी फस सकते है।

Frequently Asked Questions

1. सपने में पैसा देखना शुभ है या अशुभ ?

सपने में पैसा देखना शुभ है या अशुभ यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने अपने सपने में पैसा किस रूप में देखा है – पैसों को जीता है या खोया है इत्यादि।

2. सपने में लॉटरी जीतने का क्या अर्थ है ?

सपने में लॉटरी जीतने का अर्थ है आप वास्तविक जीवन में काफी मात्रा में धन हासिल करने वाले हैं।

3. सपने में पैसा गिनना देखने का क्या अर्थ है ?

सपने में पैसे गिनना इस बात का संकेत हो सकता है कि आप अपने आत्म-मूल्य (Self worth) को मापने का प्रयास कर रहे हैं।

4. सपने में नकली पैसा देखने का क्या अर्थ है ?

सपने में नकली पैसा देखने का अर्थ है धोखा मिलना।

5. सपने में सिक्का देखने का क्या अर्थ है ?

यदि आप सपने में सिक्का देखते हैं तो यह सपना शुभ नहीं माना जाता है। इसको दरिद्रता के आने का संकेत माना जाता है।