Sign In

धनवान बनने के गुप्त रहस्य (Dhanvan Banne ke Gupt Rahasya): इन 5 गुप्त रहस्यों की मदद से आप धनवान बन सकते है

धनवान बनने के गुप्त रहस्य (Dhanvan Banne ke Gupt Rahasya): इन 5 गुप्त रहस्यों की मदद से आप धनवान बन सकते है

Article Rating 3.7/5

अपने जीवन में हर व्यक्ति धनवान बनना चाहता है। इसके लिए वह तरह उपाय और तरीके अपनाता है I कहते है की व्यक्ति धनवान बनता है अपने भाग्य के बल पर या अपने कर्म के बल पर, लेकिन कभी-कभी ये दोनों सिद्धांत व्यर्थ सिद्ध हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र और अन्य माध्यमों को जानकर हम आपके लिए लाए हैं धनवान बनने के पांच ऐसे गुप्त रहस्य जिन्हें अपनाकर आप चमत्कारिक रुप से धनवान बनने की राह पर चल पड़ेंगे।

पहला रहस्य-विश्वास करो कि आप अमीर हो

  • यदि आप सचमुच ही धनवान बनना चाहते हैं तो आपको एक धनपति की जो सोच होती है, वैसी ही अपनी सोच को बनाना होगा।
  • आपको रहन-सहन में बदलाव लाना होगा।
  • खुद को अमीर समझना होगा।
  • विश्वास की बहुत बड़ी ताकत होती है।
  • सोच बदलोंगे तो भविष्य बदलेगा।
  • जो लोग खुद को दरिद्र मानते है, वे हमेशा दरिद्र ही बने रहते हैं।

दूसरा रहस्य-धन्यवाद देने की आदत डालो

  • ईश्वर के पास हर कोई मांगने जाता है, लेकिन धन्यवाद देने कितने लोग जाते होंगे?
  • आपको अब तक जीवन में जो भी मिला है, उसके लिए ईश्वर, प्रकृति या किसी भी व्यक्ति को दिल से धन्यवाद दो।
  • धन्यवाद की ताकत को समझें।
  • प्रतिपल धन्यवाद के लिए तैयार रहो, क्योंकि आगे भी आपको बहुत कुद मिलने वाला है।

तीसरा रहस्य- ईश्वर, प्रकृति या आकाश से मांगो

  • ईश्वर, प्रकृति या आकाश के पास देने के लिए आपके लिए बहुत कुछ है, लेकिन यदि आपके पास किसी वस्तु को पाने के लिए चाहत नहीं है तो वह आपको नहीं मिलेगी।
  • आपकी चाहत या मांग में ताकत होनी चाहिए।
  • ईश्वर से मांगते वक्त मन में विश्वास रखों।
  • आपकी मांग स्पष्ट होनी चाहिए।
  • पहले कोई भी एक वस्तु मांगे और उसके मिलने का विश्वास के साथ इंतजार करें, तो वह निश्चित मिलेगी।
  • आपकी इच्छा या मांग बदलती रहेगी तो इंतजार लंबा होता जाएगा।

चौथा रहस्य-वास्तु के नियमों को अपनाओ

  • घर को वास्तु के अनुसार ढालें।
  • क्रोध ना करें और किसी भी प्रकार का व्यसन ना करें।
  • बैठक रुम में एक ऐसा चित्र लगाएं जिसमें आपका हंसता हुआ परिवार नजर आ रहा हो।
  • पूजा स्थान में माता लक्ष्मी का ऐसा चित्र लगाएं जिनके हाथों से धन की वर्षा हो रही हो।
  • भोजन सदैव पूर्व या उत्तर की ओर मुख करके करें।
  • दीपक जब भी जलाएं तो उसकी बाती उत्तर की ओर रखें।
  • घर की तिजोरी में तांबे, पीतल या चांदी के सिक्के पर्याप्त मात्रा में रखें।
  • इसके अलावा हल्दी की गांठ, पीली कौड़ी तिजोरी में रखें।
  • घर में वातावरण को सुगंधित रखें।
  • प्रतिदिन पूजा करें। जेब में हमेशा कुछ सिक्के रखें।
  • प्रत्येक शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे घी का दीपक और अगरबत्ती जलाएं।

पांचवा रहस्य-रात को नोट गिनकर ही सोएं

  • 10,50 या 100 के नोट की एक गड्डी बना लें और आप प्रतिदिन सोने से पूर्व उन्हें गिनकर यथायोग्य स्थान पर रखकर सो जाएं।
  • ऐसा कम से कम 43 दिन तक जरुर करें, तो आपको लाभ होने लगेगा।