Sign In

Durga Bisa Yantra : धन और संपत्ति प्रदान करता है दुर्गा बीसा यंत्र

Durga Bisa Yantra : धन और संपत्ति प्रदान करता है दुर्गा बीसा यंत्र

Reading Time: 2 minutes
Article Rating
3.9/5

शास्त्रों में यंत्रों को साक्षात देवी-देवता का स्वरूप कहा गया है। शास्त्रों में मंत्र को देवी-देवताओं की आत्मा कहा गया है तो यंत्र को उनका शरीर। यह बात इस मंत्र से सिद्ध हो जाती है ‘यंत्र देवानां गृहम्” अर्थात यंत्र देवताओं का निवास स्थान है। दुर्गा बीसा यंत्र की स्थापना और पूजा मनोकामना प्राप्ति, कठिनाइयों को दूर करने और शत्रुओं पर विजय पाने के लिए करनी चाहिए। यह यंत्र श्री दुर्गा अम्बे मां को प्रकट करता है। यह एक बहुत शक्तिशाली यंत्र है और यह धन और संपत्ति प्रदान करता है और व्यक्ति को सभी प्रकार के खतरों से बचाता है।

क्या होता है दुर्गा बीसा यंत्र

दुर्गा बीसा यंत्र एक त्रिकोण की तरह होता है जिसमें एक केंद्र और उसके आसपास नौ त्रिकोण खाने होते हैं। इनकी जमावट इस तरह होती है कि यह एक त्रिकोण की तरह नजर आता है। इससे अलग-अलग खानों में 1 से 9 तक के अंक लिखे होते हैं और केंद्र में ‘दुं” लिखा होता है। यंत्र के तीन ओर ‘ऊं दुं दुं दुं दुर्गायै नम:” मंत्र लिखा होता है। मार्केट में यह तांबे, अष्टधातु, चांदी, सोना, क्रिस्टल आदि धातुओं से बना हुआ मिलता है। घर में इसे बनाने के लिए भोजपत्र पर अनार की कलम और अष्टगंध की स्याही से लिखा जाता है। इसके बाद इसका षोडशोपचार पूजन करके दुर्गा सप्तशती के श्लोकों से सिद्ध किया जाता है। ‘ऊं दुं दुं दुं दुर्गायै नम:” मंत्र की एक माला से सिद्ध किया जाता है। सिद्ध होने के बाद इसे चांदी के ताबीज में भरकर अपनी दाहिनी भुजा में बांधें या गले में पहनें। इसे चांदी की डिबिया में रखकर तिजोरी में भी रखा जा सकता है।

दुर्गा बीसा यंत्र के लाभ

  • दुर्गा यंत्र के सामान को धारण करने और दुर्गा मंत्र का नियमित जप करने से देवी दुर्गा की असीम कृपा प्राप्त करने के लिए हृदय खुल जाता है।
  • दुर्गा बीसा यंत्र की अंगूठी पहनने से नकारात्मक प्रभावों से सुरक्षा मिलती है और सफलता और विजय प्राप्त करने में मदद मिलती है।
  • यह सिद्ध यंत्र जिसके पास होता है, स्वयं मां दुर्गा समस्त संकटों से उसकी रक्षा करती है।
  • इस यंत्र के प्रभाव से कभी धन हानि नहीं होती।
  • दुर्गा बीसा यंत्र को धन प्रदायक माना गया है। इससे लक्ष्मी की अनुकूलता प्राप्त होती है।
  • दुर्गा बीसा यंत्र साथ में होने से शत्रु हावी नहीं हो पाते। शत्रु शांत होते हैं। उनसे रक्षा होती है।
  • दुर्घटना में रक्षा होती है। दुर्गा बीसा यंत्र को अपने वाहन में लगाने से दुर्घटना में मृत्यु नहीं होती।
  • बुरी नजर, जादूटोना, काला जादू आदि का प्रभाव शून्य हो जाता है।