Sign In

घर के पर्दों का रंग : 12 वास्तु टिप्स (Ghar Ke Pardo Ka Rang : 12 Vastu Tips)

घर के पर्दों का रंग : 12 वास्तु टिप्स (Ghar Ke Pardo Ka Rang : 12 Vastu Tips)

Reading Time: 3 minutes
Article Rating
4/5

अपने घर को सजाने का शौख तो सभी को होता है फिर चाहे वो फूलों से सजाने की बात हो या फिर पर्दों से। अपने घरों को सजाने के लिए बाजार से रंग-बिरंगे या फिर अलग-अलग चित्र वाले पर्दें तो सब ले आतें है पर इस बात पर गौर नहीं करते कि ये पर्दें वास्तु शास्त्र के अनुकूल है भी या नहीं। पर्दों के रंग और पर्दें किस दिशा में लगे हुए है – ये दोनों ही जानना बहुत जरुरी है वर्ना वास्तु दोष से होने वाली समस्याएं भी झेलनी पड़ सकती है। अपने घर के खिड़की और दरवाजों के लिए सही रंग के पर्दे कैसे चुनना है ? इससे जुड़ी वास्तु टिप्स ( Pardon Ke Liye 12 Vastu Tips) हम आपको इस गाइड के जरिये बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते है :

घर और खिड़कियों पर सही रंग के पर्दे लगाने से आती है खुशियां। प्रत्येक दिशा के अनुसार सही रंग के पर्दे लगाने से घर में धन, विद्या और प्रेम का आगमन और वृद्धि होती है। 

पर्दों से जुड़ीं 12 वास्तु टिप्स (Pardon Se Judi 12 Vastu Tips) :

  1. अगर आपके घर का मुख्य दरवाजा या फिर घर की खिड़कियां दक्षिण दिशा के तरफ खुलती है तो आप अपने घर के दरवाजें और खिड़कियों पर मोटे कपड़ों का पर्दा लगाएं और इस बात का खाश ख्याल रखें कि पर्दें गहरे रंग के ही हो। पर्दों का रंग – गहरा लाल या गहरा हरा हो तो ज्यादा शुभ होगा।
  2. यदि घर का दरवाजा या खिड़की नैऋत्य कोण में हो तो हल्का नारंगी या गुलाबी रंग का पर्दा उपयोग में ला सकते है ।
  3. यदि दरवाजे और खिड़की का मुख ईशान कोण में हो तो नरम कपड़ों वाले पर्दों का उपयोग करें। ईशान कोण में हल्के रंगों का उपयोग शुभ फलदायी होता है, जैसे कि – हल्का गुलाबी, पीला, क्रीम, नारंगी, नीला, हरा तथा बैंगनी इत्यादि।
  4. यदि घर का दरवाजा या खिड़की उत्तर दिशा में हो तो पतले कपड़ों के सफ़ेद, क्रीम या स्काई ब्लू रंग के पर्दें लगाएं।
  5. घर का दरवाजा या खिड़की पूर्व दिशा में हो या फिर बच्चों के स्टडी रूम (अध्ययन कक्ष) में हो तो, पतले कपड़ों के मिंट ग्रीन या हरे रंग के पर्दें लगाएं।
  6. वास्तु शास्त्र के अनुसार पश्चिम दिशा में नीले या सफ़ेद रंग का पर्दा लगाएं।  इस दिशा में मोटे कपड़ों के पर्दें लगाना बहुत ही शुभ फलदायी होता है।  
  7. यदि आग्नेय कोण में दरवाजा या खिड़की हो तो, नारंगी या फिर पिले रंग का पर्दा लगाएं। हल्के रंगों में लाल रंग, कैमल ब्राउन, सिंदूरी रंग का भी उपयोग किया जा सकता है।
  8. यदि घर का दरवाजा या खिड़की वायव्य कोण में है तो आप स्लेटी, हल्का नीला या बैंगनी रंग के पर्दों का भी उपयोग कर सकते है ।
  9. बेडरूम (शयन कक्ष) में गुलाबी, नारंगी, पीला, क्रीम, सफेद रंगों के पर्दे लगाना रिश्तों में प्यार और विश्वास भर देता है। 
  10. पर्दों पर सुन्दर रंग-बिरंगे गुजराती या राजस्थानी हैंडवर्क वाले हाथी – घोड़े कठपुतली, कोड़िया, कांच भी लगा सकते है। इससे पर्दे और घर दिखने में काफी आकर्षक लगेंगे और इस खूबसूरती से शुक्र ग्रह (Shukra Grah) भी मजबूत होगा। शुक्र के मजबूत होने से घर में धन का आगमन होगा।  
  11. पूर्व दिशा में पतले कपड़ों के ही पर्दें लगाए और पश्चिम में मोटे कपड़ो के पर्दें ही लगाएं। इसी प्रकार उत्तर में पतले कपड़ों के पर्दें और दक्षिण में मोटे कपड़ों के पर्दें लगाएं।  

कई लोग जानवरों के चित्र और भयानक तस्वीरों वाले पर्दे लगाते है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसे पर्दे नकारात्मक ऊर्जा को अपनी और खींचते है जिससे घरों में अशांति फैलती है। इसलिए ऐसे पर्दे बिल्कुल भी ना लगाएं।

Frequently Asked Questions

1. पूर्व दिशा में कैसे पर्दे लगाने चाहिए?

पूर्व दिशा में पतले कपड़े का मिंट ग्रीन या हरे रंग का पर्दा लगाना चाहिए।

2. पश्चिम दिशा में कैसे पर्दे लगाने चाहिए?

पश्चिम दिशा में मोटे कपड़े का नीला या सफ़ेद रंग का पर्दा लगाना चाहिए।

3. उत्तर दिशा में कैसे पर्दे लगाने चाहिए?

उत्तर दिशा में पतले कपड़े का सफ़ेद, क्रीम या स्काई ब्लू रंग के पर्दें ही लगाने चाहिए।

4. दक्षिण दिशा में कैसे पर्दे लगाने चाहिए?

दक्षिण दिशा में मोटे कपड़े का गहरा लाल या गहरा हरा रंग का पर्दा लगाना चाहिए।

5. बेडरूम में किस रंग के पर्दे लगाएं ?

बेडरूम में गुलाबी, नारंगी, पीला, क्रीम, या सफेद रंगों के पर्दे लगाने चाहिए।

6. बच्चों के स्टडी रूम में किस रंग के पर्दे लगाएं?

बच्चों के स्टडी रूम में पतले कपड़ों के हल्के बैंगनी, पर्पल, मिंट ग्रीन या हरे रंग के पर्दें लगाएं।