Sign In

घर में लगाएं रातरानी का पौधा और देखें उसके 5 चमत्कारी फायदे (Ghar me lagaye Ratrani ka paudha aur dekhe uske 5 Chamatkari fayde)

घर में लगाएं रातरानी का पौधा और देखें उसके 5 चमत्कारी फायदे (Ghar me lagaye Ratrani ka paudha aur dekhe uske 5 Chamatkari fayde)

Article Rating 4/5

वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घरों में सही पेड़ – पौधों को लगाने से आपके घर की वास्तु दोष तो दूर होगी ही साथ ही आपके घर में साकारत्मक ऊर्जा (Positive Energy) का भी बाहव होगा। वास्तु शास्त्र में आपने कई पेड़ – पौधों के बारे में सुना होगा जिन्हें अपने घर या बगिया में लगाने से कई फायदे होते है, जैसे की : तुलसी, मनी प्लांट, शमी का पौधा, केले का पौधा आदि। आज हम आपको एक और जादुई फूलों वाले पौधे के बारे में बताएंगे जिसे आप अपने घर या बगिया में लगाकर वास्तुदोष से तो बचेंगे ही साथ ही साथ उसके और भी कई चमत्कार आपको देखने को मिलेंगे। यहां जिक्र हो रही है “रातरानी” (Ratrani) की। जी हाँ, रातरानी को अपने घर में लगाने से उसके कई चमत्कार आपको देखने को मिलेंगे जिनमे से खास 5 चमत्कारों के बारे में हम आपको बताएंगे। सबसे पहले आइये जान लेते है रातरानी के पौधे के बारे में कुछ जानकारी :

रातरानी को “चांदनी” भी कहते हैं। रातरानी के फूलों में गजब की सुगंध होती, इसके आस पास का वातावरण इसकी खुशबू से सुगन्धित हो उठता है। रातरानी के फूल छोटे-छोटे गुच्छे में आते हैं और ये रात में ही खिलते हैं और अगले दिन सवेरा होते ही सिकुड़ जाते हैं। इसलिए, इसे “रातरानी” कहा जाता है।

रातरानी का पौधा एक सदाबहार झाड़ी वाला करीब 13 फुट की ऊंचाई तक का हो सकता है। रातरानी की पत्तियों की अगर बात करें तो इसकी पत्तियां सरल, संकीर्ण, चिकनी, चमकदार और चाकू जैसी लंबी होती हैं। रातरानी के फूल पतले दुबले ट्यूबलर जैसे दीखते है। ये हरे और सफेद रंग के होते है।

आइये जान लेते है रातरानी के 5 चमत्कारिक फायदों के बारे में : (Ratrani ke 5 Chamatkari fayde)

1. रातरानी के पौधे में एक साल में 5 या 6 बार फूल आते है और प्रत्येक बार 7 से 10 दिनों तक ये अपनी सुगंध बिखेर कर वातावरण को बहुत ही खुशबूदार और शांतिमय बना देते हैं। रातरानी का पौधा आपके घर की वास्तु दोष को दूर करता  है।

2. ऐसी भी मान्यता है कि रातरानी की सुगंध लेते रहने से जीवन के सारे पाप और दुख खत्म हो जाते हैं। यह हर तरह का मानसिक तनाव को खत्म करता है। स्नायु रोग के लिए रातरानी का पौधा अति शुभ होता है। इसका फूल स्नायु रोग को काफी हद तक ठीक करने में सक्षम होता है। रातरानी की खुशबू से हर तरह की चिंता, घबराहट और भय आदि सभी मिट जाते है। सुगंध के स्तर पर रातरानी को सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त है।

3. रातरानी के फूलों से को महिलाएं गजरें बनाती है और उसे अपने बालों में लगाती है। इसे लगाने से महिलाओं का मन हमेशा प्रसन्नता से भरा रहता है।

4. रातरानी के फूलों से इत्र भी बनाई जाती है। अगर आपको मानसिक तनाव होता है तो आप रातरानी को अपने घर में जरूर लगाएं। इसे लगाने से आपकी सेहत भी अच्छी होगी। ऐसा माना जाता है कि नहाने के दौरान अगर आप रातरानी की सुगंध लेते है तो आप पुरे दिन मानसिक तनाव से मुक्त होंगे ही साथ ही अपने आप में ताजगी महसूस करेंगे और पसीने की दुर्गंध से भी छुटकारा मिलेगा। रातरानी के इत्र से स्नान करने या इसकी सुगंध लेने से भी मस्तिष्क का दर्द दूर होता है। 5. रातरानी की खुशबू हमारे मन और मस्तिष्क पर अपना गहरा प्रभाव डालता है जिसके चलते हमारी सोच में काफी असर और फर्क पड़ता है और हमारी सोच सकारात्मक (Positive Thinking) होने लगती है।

Frequently Asked Questions

1 . वास्तु दोष को दूर करने के लिए कौन से पौधे लगाने चाहिए ?

वास्तु दोष को दूर करने के लिए रातरानी, तुलसी और मनी प्लांट को लगा सकते है।

2. क्या रातरानी का पौधा मानसिक तनाव को दूर करता है ?

जी हाँ, रातरानी का पौधा मानसिक तनाव को दूर करता है।

3. रातरानी के फूल किस रंग के होते है ?

रातरानी के फूल सफ़ेद और हरे रंग के होते है।

4. क्या रातरानी का उपयोग स्नायु रोग में किया जाता है ?

जी हाँ, रातरानी का उपयोग स्नायु रोग में किया जाता है लेकिन इसके लिए आप किसी चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।

5. रातरानी के पौधे में साल में कितनी बार फूल आते है ?

रातरानी के पौधे में साल में 5 से 6 बार फूल आते है।