Sign In

गोमती चक्र और उसके चमत्कारी टोटके (Gomati Chakra Aur Uske Chamatkari Totke)

गोमती चक्र और उसके चमत्कारी टोटके (Gomati Chakra Aur Uske Chamatkari Totke)

Reading Time: 3 minutes
Article Rating
3.8/5

कौन नहीं चाहता अपने जीवन में एक ऊँचे आयाम पर पहुंचना? एक अच्छी नौकरी या व्यापार, पदोन्नति या फिर आर्थिक लाभ का सपना हर कोई देखता है और इस सपने को पूरा करने के लिए व्यक्ति हर संभव कोशिश करता है। इस कोशिश में कई बार तो सफलता भी व्यक्ति के सामने खड़े होकर मुँह चिढ़ाती है। इस स्थिति में व्यक्ति हताश होकर अपने कदम पीछे ले लेता है। पर, अब निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। इस स्थिति में आप गोमती चक्र (Gomati Chakra) का उपयोग कर सफलता हासिल कर सकते है। तो, आइये जानते है गोमती चक्र के बारे में और इसके चमत्कारी टोटकों के बारे में :

गोमती चक्र क्या है ? (Gomati Chakra Kya Hota Hai?)

गोमती चक्र सुख, समृद्धि, वैभव, स्वास्थ्य, मानसिक शांति प्रदान करता है और कई अज्ञात समस्याओं से रक्षा करता है। गोमती चक्र रोगों से बचाव, चेतना, मान – सम्मान,  वित्तीय विकास, व्यापार में तरक्की तथा हर तरह की सुख सुविधा देने में सहायक है।

गोपति चक्र “गोमती नदी” से प्राप्त होते है। ये अल्पमौली चक्र होते है। ये सफ़ेद और हल्का पीलापन लिए हुए होते है। ये चक्र कैल्शियम द्वारा बने हुए होते है। कुछ ऐसे भी गोमती चक्र होते है जो हल्के कत्थई रंग के होते है। ज्यादातर इनका उपयोग धन प्राप्ति, व्यापार में वृद्धि, शत्रु नाश तथा शीघ्र विवाह के लिए किया जाता है। गोमती चक्र का प्रयोग एक यंत्र के रूप में किया जाता है। इस चक्र का उपयोग मंत्र सिद्धि के लिए भी किया जाता है। मान्यता है कि यदि गोमती चक्र का उपयोग सच्चे मन और पूर्ण विश्वास के साथ किया जाए तो सफलता आपके कदम चूमेंगे।      

गोमती चक्र के चमत्कारी टोटके : (Gomati Chakra ke Chamatkari Totke)

गोमती चक्र को कई मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए उपयोग में लाया जाता है। आज हम बताने वाले है उन खास टोटकों के बारे में जो सबसे ज्यादा और जल्दी फल देने में सक्षम होते है, तो चलिए शुरू करते है :

नौकरी में प्रमोशन : (Naukri Me Promotion)

यदि आप परेशान है क्योंकि आपको नौकरी में प्रमोशन नहीं मिल रही और हर बार आपको किसी न किसी रुकावट का सामना करना पड़ रहा तो यहाँ बताये गए गोमती चक्र के टोटके को कर के आप प्रमोशन पा सकते है। इसके लिए आपको 3 अभिमंत्रित गोमती चक्र लेना होगा और उन्हें चांदी की तार से बांधकर अपने जेब में रखना होगा। ऐसा करने से सफलता के रास्ते आपके लिए खुल जायेंगे और जल्द से जल्द आपका प्रमोशन भी हो जायेगा। पर, याद रखें गोमती चक्र अभिमंत्रित ही होने चाहिए।

आर्थिक समस्या : (Aarthik Samasya)

यदि आप आर्थिक समस्या से परेशान है तो आपको किसी भी महीने में पड़ने वाले शुक्ल पक्ष के प्रथम शुक्रवार के दिन घर के पूजा स्थान पर 11 अभिमंत्रित गोमती चक्र लेकर उसे लाल रेशमी कपड़े पर बिछाकर सारे गोमती चक्र रख दें। इसके बाद पहले चन्दन का तिलक लगाएं फिर रोली का तिलक करें और स्फटिक की माला से 11 माला श्री महालक्ष्म्यै श्रीयें नम:मंत्र का जाप करें और फिर गोमती चक्र को उसी लाल कपड़े में बांधकर धन रखने के स्थान या तिजोरी में रख दें। बहुत जल्द आपको आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल जायेगा ।

विवाह का उपाय : (Vivah Ka Upay)

यदि विवाह में देरी या कोई अड़चन आ रही है तो किसी भी माह के गुरुवार के दिन 25 गोमती चक्र और एक पीला रंग का कपडा लें और उसे बिछा लें फिर उसपर एक पीतल का थाली रख दें और उस थाली पर हल्दी और केसर मिलाकर तर्जनी उंगली सेॐ जीवाय नम:”, “ॐ स्वर्णकायाय नम:”, ॐ चतुर्भुजाय नम:लिखें। इसके बाद सारे गोमती चक्र को थाली में रख दें और उस पर हल्दी और चंदन से तिलक करें। इसके बाद हल्दी की माला लेकर ॐ बृं बृहस्पत्ये नम: मंत्र का जाप करें। जाप करने के बाद 3 गोमती चक्र को उसी पीले कपड़े में बांधकर अपने पास रख लें, जब तक कि आपका विवाह न हो जाये और थाली को पानी से धो लें और उस पानी को अपने स्नान के जल में मिलाकर स्नान कर लें। इसके बाद 22 गोमती चक्र को लेकर किसी सुनसान स्थान पर जाएं और 1 गोमती चक्र को लेकर 7 बार अपने ऊपर से वार कर दक्षिण दिशा की और फेंक दें। एक और गोमती चक्र को लेकर जल में प्रवाहित कर दें। यह कार्य उसी गुरुवार को ही करें।शेष 20 गोमती चक्र को 20 दिनों तक नियमित रूप से एक-एक कर ऊपर बताए गए विधि द्वारा ही जल में प्रवाहित कर दें । जिस दिन आप आखिरी गोमती चक्र को जल में प्रवाहित करेंगे उसी दिन हल्दी, केशर, शहद, गुड़ और 300 ग्राम बेसन के लड्डू लेकर केले के पौधे पर चढ़ा दें और शुद्ध घी का दीपक जलाकर सच्चे मन से प्रार्थना करें। विवाह तय हो जाने पर आपके पास रखे हुए गोमती चक्र को भी विवाह में बंधने से पहले ही जल में प्रवाहित कर दें और यदि किसी कारणवश न कर पाएं तो भी विवाह के बाद उन गोमती चक्रों को आप जल में प्रवाहित कर सकते हैं। इस उपाय को कोई भी अविवाहित पुरुष या कन्या कर सकते है।

Frequently Asked Questions

1. गोमती चक्र किस नदी से प्राप्त होता है?

गोमती चक्र, गोमती नदी से प्राप्त होता है।

2. क्या विवाह जल्दी करने के लिए गोमती चक्र के टोटके कर सकते है?

जी हाँ, शीघ्र विवाह के लिए गोमती चक्र का टोटका तुरंत फल देने वाला होता है।

3. गोमती चक्र किस तत्व से बना हुआ होता है?

गोमती चक्र, कैल्शियम से बना हुआ होता है ।

4. नौकरी में प्रमोशन के लिए गोमती चक्र का इस्तेमाल कैसे करें?

3 अभिमंत्रित गोमती चक्र लें और उन्हें चांदी की तार से बांधकर अपनी जेब में रखें।

5. गोमती चक्र किस रंग के आते है?

गोमती चक्र, सफ़ेद और हल्का पीलापन लिए हुए होते है। कुछ गोमती चक्र हल्के कत्थई रंग के भी होते है।