Sign In

गृह क्लेश : घर में लड़ाई झगड़ा रोकने के उपाय (Grih Kalesh : Ghar Me ladai Jhagde Rokne Ke Upay )

गृह क्लेश : घर में लड़ाई झगड़ा रोकने के उपाय (Grih Kalesh : Ghar Me ladai Jhagde Rokne Ke Upay )

Reading Time: 4 minutes
Article Rating
4.2/5

क्या आप भी गृह क्लेश के उपाय के बारे में जानना चाहते है? क्या आप भी  घर में होने वाले अनगिनत लड़ाई झगड़ों के कारण? इसलिए आज इस ब्लॉग में हम बात करेंगे घर में लड़ाई झगड़ा रोकने के उपायों के बारे में।  

हर इंसान के लिए फैमिली से बढ़कर कोई खुशी मायने नहीं रखती। माता, पिता, भाई, बहन, इत्यादि जब एक साथ मिलजुल कर रहते है तो बड़ी से बड़ी समस्याओं का हल भी चुटकियों में निकाल लेते है। परंतु, जब इन्हीं लोगों में मनमुटाव और गलतफहमी जैसी दीवार खड़ी हो जाती है तो पूरी फैमली तहस नहस हो जाती है और यही वजह है कि रोज रोज के किचकिच से गृह क्लेश होने लगता है। 

घर में लड़ाई झगड़ा रोकने के कारण और उपाय :

वैदिक ज्योतिष का मानना है कि किसी के जन्म कुंडली में द्वितीय भाव फैमली का, चौथा भाव घर का तथा सातवा भाव पति और पत्नी से जुड़ा हुआ होता है। अगर इन भाव के मालिक ही वीक हो जाए या फिर इन में से किसी भावों में यदि अशुभ ग्रह जैसे शनि, केतु, मंगल, राहु स्थिर हो जाए तो पूरी फैमली की शांति भंग हो जाती है तथा ग्रह क्लेश होने लगता है। तो चलिए जानते है कि आखिर गृह क्लेश निवारण के उपाय क्या है।

वास्तु दृष्टिकोण से घर में लड़ाई झगड़ा रोकने के उपाय : 

वास्तु शास्त्र के मुताबिक दक्षिण पूर्व दिशा को अग्नि कोण मानते है। क्योंकि यह एक ऐसी दिशा है जिधर अग्नि तत्व का शासन चलता है और ऐसे में फैमिली के मेंबर की खुशी इसी ओर से आती है। कहा जाता है कि इस दिशा में हमेशा घर की रसोई घर होना जरूरी है क्योंकि किचन में ही अग्नि से जुड़ी काम जैसे कि भोजन वगैरह बनाई जाती है।

इस दिशा में जो भी खाना बनाया जाता है उसका सेवन घर के सभी सदस्य करते है। इसलिए यह आवश्यक है कि जो घर की महिलाएं है वो घरेलू काम काज की वजह से इसी दिशा में ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताएं और साथ ही वे हमेशा खुश रहें। अगर घर की स्त्रियां खुश और हेल्दी रहती है तो घर में सुख और शांति बनी रहती है। इसलिए ध्यान रहें कि घर के रसोईघर में कार्य कर रही महिलाएं हमेशा खुश रहें।

गृह क्लेश निवारण के अन्य तरीके :

घर के परिवार में सास बहू, पति पत्नी, भाई-भाई, ननद भाभी या फिर जेठानी देवरानी इत्यादि इन सभी के बीच आपसी तनाव होना कॉमन है। या फिर सरल शब्दों में समझा जाए तो घर में रह रहे सदस्यों में से किसी के बीच भी आपसी तनाव और गृह क्लेश हो सकता है। अब इन सदस्यों में आपसी तनाव की समस्या से घर परिवार की सुख शांति भंग हो जाती है।

तो चलिए जानते है कि कैसे इन क्लेशों से आप अपना पीछा छुड़ाएं :

यदि पति पत्नी के बीच क्लेश हो तो क्या करना चाहिए :

  • आम तौर पर जब पति पत्नी एक बात पर सहमत नहीं होते है और दोनों का सोचने का तरीके एक दूसरे से भिन्न होते है तो ऐसे में आपसी लड़ाइयां क्लेश का रूप ले लेती है। अगर इन दोनों की लड़ाइयां आए दिन होने लगे तो इससे छुटकारा पाने के लिए उनको बुधवार को दिन भर में दो घंटे का मौन व्रत रख लेना चाहिए।
  • गृह क्लेश को दूर करने के लिए पति को शुक्रवार को कोई अच्छा फूल पत्नी को देना चाहिए। इसके अलावा यदि पति चांदी की कटोरी में पत्नी को दही चीनी का सेवन कराएं तो इससे दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा और उन्हें गृह क्लेश से छुटकारा भी प्राप्त होगा।
  • यदि पत्नी अपने पति के माथे पर प्रतिदिन तिलक लगाएं और पति अपनी पत्नी की मांग प्रति दिन भरे तो इससे गृह क्लेश जल्द की खत्म हो जाती है।
  • गृह क्लेश को खत्म करने हेतु पत्नी को अपने बेडरूम में सुबह स्नान करके लाल वस्त्र में 100 ग्राम सौंफ बांधकर रखना चाहिए।
  • यदि पति और पत्नी फिरोजा रंग के कपड़े पहने तो इससे गृह क्लेश खत्म हो जाती है।

सास बहू में क्लेश खत्म करने के लिए क्या करना चाहिए :

  • यदि सास बहू में शांति बनाए रखना चाहते है तो इसके लिए ध्यान रखें की घर में बर्तन ना गिरने दे तथा बर्तनों के टकराने की भी आवाज नहीं आनी चाहिए।
  • अपने मकान को हमेशा साफ और सजा कर रखना चाहिए।
  • बहू को क्लेश से छुटकारा पाने के लिए प्रतिदिन सूर्य निकलने से पहले झाड़ू लगाना चाहिए तथा घर का कूड़ा फेंक देना चाहिए।
  • बहू को प्रति दिन पितरों का पूजा करना जरूरी होता है।
  • गृह क्लेश से छुटकारा पाने के लिए आपको रोज गाय या कुत्ते को एक रोटी जरूर खिलाना चाहिए। 
  • पूरे 21 दिनों तक सास बहू दोनों को ही “ॐ” शांति मंत्र का जाप करना जरूरी होता है।

भाई-भाई में जब क्लेश हो तो क्या करना चाहिए :

  • भाई-भाई का क्लेश खत्म करने हेतु इन दोनों को गणेश भगवान और कार्तिकजी की पूजा प्रतिदिन करनी चाहिए।
  • इन दोनों को शिवलिंग पर शमी पत्र चढ़ाना चाहिए जिससे क्लेश खत्म होता है।
  • क्लेश मिटाने के लिए भाइयों को विष्णु भगवान को तुलसी जरुर चढ़ानी चाहिए। 
  • भाईयों को रोज ही अपने से बड़ों के पैर छूकर प्रणाम करना चाहिए।
  • इसके अलावा उन्हें प्रति दिन “ॐ रामाय नमः” मंत्र का जाप भी करना जरूरी होता है।
  • क्लेश मिटाने के लिए उन्हें रामायण या फिर रामचरित का पाठ करना चाहिए।

ननद भाभी या फिर देवरानी या जेठानी में क्लेश हो तो क्या करना चाहिए :

  • इन रिश्तों के क्लेश को मिटाने के लिए इन्हें गाय के गोबर का दीपक निर्माण करना होगा और इसमें तेल डालकर जलाने से क्लेश खत्म होता है।
  • गाय के गोबर के दीपक में तनिक गुड़ डालकर यदि घर के मुख्य गेट में जलाया जाए तो इससे घर की शांति बनी रहती है।
  • क्लेश को खत्म करने के लिए घर के सभी मेंबर्स को शिवलिंग पर दूध, गंगाजल, फूल, बेल पत्र इत्यादि से साथ में पूजा करना चाहिए।
  • घर को हमेशा साफ सुथरा एवं सजाकर सुंदर बनाकर रखना चाहिए।
  • घर के सभी कोने में जाकर शंख बजाना चाहिए। यदि आप गीता का पाठ करेंगे तो इससे आपके घर की सुख शांति बनी रहती है।

घर में लड़ाई झगड़ा रोकने के अन्य तरीके :

1. हर रोज जब आप रोटी बनाने के लिए आटा गूंथने वक्त आपको उनमें चुटकी भर बेसन और नमक मिश्रण कर लेना चाहिए।

2. घर का गेहूं आपको हमेशा सोमवार या फिर शनिवार को ही पिसवाना चाहिए और गेहूं को पीसने वक्त आपको उसने तनिक चना का भी मिश्रण कर लेना चाहिए।

3. आपको दुर्गा पूजा के वक्त घर में विद्वान पंडित के द्वारा सप्तशती का पाठ जरूर करवाना चाहिए इससे क्लेश खत्म होती है।

4. गृह क्लेश खत्म करने के लिए आपको चींटियों को चीनी खिलाना चाहिए।

5. मकान बनवाते वक्त ध्यान दें कि शौचालय का स्थान कभी भी उतर पूर्व दिशा में न हो। इसके अलावा आपको इस जगह को बिल्कुल साफ सुथरा रखना चाहिए।6. हमेशा प्यार से बोले कभी भी ऊंची आवाज में बात ना करें और जल्दी जल्दी ना बोले।

Frequently Asked Questions

1. सास बहु के बिच होने वाली लड़ाई झगड़े को कैसे कम करें ?

पूरे 21 दिनों तक सास बहू दोनों को हीशांति मंत्र का जाप करना जरूरी होता है।

2. दो भाइयों के बिच होने वाले लड़ाई झगड़े को कैसे कम करें ?

भाई-भाई का क्लेश खत्म करने हेतु इन दोनों को गणेश भगवान और कार्तिकजी की पूजा प्रतिदिन करनी चाहिए।

3. पति पत्नी के बिच होने वाले लड़ाई झगड़े को कैसे कम करें ?

यदि पत्नी अपने पति के माथे पर प्रतिदिन तिलक लगाएं और पति अपनी पत्नी की मांग प्रति दिन भरे तो इससे गृह क्लेश जल्द की खत्म हो जाती है।

4. ननद भाभी के बिच होने वाले लड़ाई झगड़े को कैसे कम करें ?

इन रिश्तों के क्लेश को मिटाने के लिए इन्हें गाय के गोबर का दीपक निर्माण करना होगा और इसमें तेल डालकर जलाने से क्लेश खत्म होता है।