Sign In

खजूर क्या है और खजूर खाने के फायदे (khajur kya hai aur khajur khane ke fayde)

खजूर क्या है और खजूर खाने के फायदे (khajur kya hai aur khajur khane ke fayde)

Reading Time: 4 minutes
Article Rating
3.4/5

खजूर को लगभग हर घर में खाया जाता है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ इसमें भरपूर पोषक तत्व होते हैं जिससे शरीर को कई प्रकार के फायदे होते हैं। आयुर्वेद की मानें तो खजूर से कई रोगों का निवारण किया जा सकता है। शारीरिक कमजोरी, शरीर में खून की कमी, बेहोशी आना, जलन, बुखार या अधिक प्यास लगने की समस्या हो, इन सभी में खजूर का सेवन काफी लाभदायक होता है। आज हम जानेंगे खजूर क्या है ?, खजूर खाने के फायदों के बारे में और साथ में जानेंगे गर्भावस्था में खजूर खाने के फायदों के बारे में (pregnancy me khajur khane ke fayde) । तो चलिए शुरू करते है :

खजूर क्या है? (What is Date Palm in Hindi?)

खजूर का पेड़ देखने में नारियल के पेड़ के समान होता है। इसकी ऊंचाई 8 से 15  मीटर तक हो सकती है। यह अत्यंत बल कारक और पौष्टिक होता है। खजूर के पेड़ में ना केवल खजूर बल्कि उसकी जड़े उसके पत्ते भी लाभदायक होते हैं। खजूर का इस्तेमाल करने से पहले आप अपने नजदीकी चिकित्सक से इस बारे में सलाह अवश्य लें क्योंकि हर एक व्यक्ति की शारीरिक क्षमता और शरीर की बनावट और स्वभाव भिन्न भिन्न होते हैं।

डॉक्टर अक्सर आपको खजूर खाने की सलाह देते हैं क्योंकि शुक्राणु विकार, हृदय रोग, भूख ना लगना, नाक व कान से खून बहने की समस्या, सांसो से संबंधित बीमारी,खांसी आना आदि शारीरिक समस्याओं के निवारण में बहु उपयोगी होता है।

खजूर खाने के फायदे : (Benefits of Khajur in Hindi)

आइए जानते हैं खजूर के औषधीय प्रयोग और इससे मिलने वाले फायदों के बारे में : 

दंत रोग में खजूर का सेवन (Benefits of Khajur in Dental Disease in Hindi)

दांतो से संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए खजूर से लाभ लिए जा सकते हैं। खजूर की जड़ को जलाकर उस भस्म को लेकर मंजन करने से दांतो की पीड़ा कम हो जाती है।

खांसी में खजूर के लाभ (Benefits of Khajur in Cough in Hindi)

यदि आप सामान्य खांसी से परेशान हैं तो आप खजूर का प्रयोग कर सकते हैं। आप खजूर को अंगूर के साथ पीसकर घी में पकाएं और इसके बाद पिपली, शक्कर और शहद के साथ उचित मात्रा में ले इससे गले में होने वाली खराश और खांसी ठीक हो जाती है।

खजूर,पिपली, अंगूर, शक्कर और धान के लावा को बराबर भाग में ले और महीन चूर्ण बनाकर शहद एवं घी के साथ ले ऐसा करने से पित्त दोष के कारण होने वाली खांसी से निजात मिलती है।

हिचकी दूर करने के लिए खजूर का सेवन (Benefits of Khajur in Hiccup Problem in Hindi)

हिचकी की समस्या से निजात पाने के लिए 2 से 4 ग्राम खजूर बीज मजजा में 500 मिलीग्राम पिपली का चूर्ण शहद में मिलाकर ले। इससे हिचकी बंद हो जाती है।

शारीरिक दुर्बलता को दूर करने में खजूर का सेवन (Benefits of Khajur in Body Weakness in Hindi)

खजूर अपने आप में ही बहुत शक्तिशाली फल होता है । लेकिन इसे बादाम पिस्ता के साथ शक्कर के साथ लेने से शारीरिक दुर्बलता खत्म हो जाती है।

उल्टी का इलाज खजूर से (Benefits of Khajur in Vomiting in Hindi)

खजूर का उपयोग उल्टी को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। 2 से 4 ग्राम खजूर फल मज्जा में पिप्पली का चूर्ण मिलाकर शहद या मिश्री के साथ लेने से पित्दोष के कारण होने वाली उल्टी पर लगाम लगती है।

आईबीएस रोग में खजूर के फायदे (Benefits of Khajur in IBS Disease in Hindi)

ग्रहणी रोग या आईबीएस रोग में खजूर का सेवन करने से अत्यंत लाभ होता है। 10 से 30 मिलीलीटर खजूर का रस लेने से लाभ होता है।

पेशाब में खून आने की बीमारी से खजूर का सेवन फायदेमंद (Benefits of Khajur in Urinary Disease in Hindi)

रक्तमेह या पेशाब में खून आने की समस्या, को दूर करने के लिए खजूर ,गंभारी, गुडुची का काढ़ा बनाकर ,10 से 30 ग्राम उस काढ़े में शहद के साथ लेने से यह परेशानी ठीक हो जाती है।

बुखार आने पर खजूर का लाभ (Benefits of Khajur in Fever in Hindi)

शक्कर, अनार, अंगूर और खजूर को पीसकर पेस्ट बना लें और इसको थोड़ी देर के लिए अपने मुंह में रखें । ऐसा करने से पित दोष के कारण आने वाला बुखार और भूख की कमी में लाभ मिलता है।

नाक या कान से खून बहना (Benefits of Khajur in Bleeding in Hindi)

रक्तपित्त या नाक, कान आदि अंगों से खून बहने की समस्या मेंखजूर खाने से लाभ मिलता है।

सांसों की बीमारी से खजूर के फायदे (Benefits of Khajur in Respiratory Disease in Hindi)

खजूर और अंगूर को पीसकर घी में पकाएं और इसमें पिपली, शक्कर और शहद मिलाकर उचित मात्रा में लें । ऐसा करने से गले में होने वाली खराश, सांसो की बीमारी और बुखार ठीक होते हैं।

खजूर के औषधीय गुण से मलेरिया का इलाज (Benefits of Khajur in Malaria in Hindi)

आप थोड़े से खजूर के बीज लें और उसमें अपामार्ग की जड़ को मिलाकर उसका पेस्ट बना लें – 1 से 2 ग्राम । अब इस पेस्ट से तांबूल के साथ इस्तेमाल करें। ऐसा करने से विषम ज्वर या मलेरिया ठीक हो जाता है।

गर्भावस्था में खजूर खाने के फायदे (pregnancy me khajur khane ke fayde)

गर्भावस्था में खजूर का सेवन सुरक्षित माना जाता है। खजूर में मौजूद फ्रुक्टोज इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करता है और साथ ही इसमें मौजूद लैक्सेटिव प्रसव पीड़ा को काफी हद तक कम करता है और इस कारण से ज्यादातर महिलाएं प्रेगनेंसी यानि गर्भावस्था में खजूर का सेवन करतीं हैं। आइये जानते है गर्भावस्था में खजूर खाने के फायदों के बारे में :

  • खजूर आंखों की मांसपेशिया, हड्ड़ियां तथा दांतों को मजबूत बनाता है साथ ही फॉलिक एसिड शिशु का बेहतर तरीके से विकास करता है। 
  • गर्भावस्था के दौरान खजूर को खाने से शिशुओं में होने वाले कई रोग जैसे की मस्तिष्क तथा रीढ़ की हड्डी के जन्म दोष से छुटकारा मिल जाती है। 
  • खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है और इस कारण यह पेट से संबन्धी समस्याओं में काफी कारगर है। यह कब्ज की समस्या को भी दूर करता है। यह वजन को नियंत्रित करता है। 

खजूर, शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और साथ में इसमें मौजूद पोटैशियम, शरीर में उपस्थित नमक का संतुलन तथा रक्तचाप को नियंत्रित करता है।

Frequently Asked Questions

1. खजूर के पेड़ के उपयोगी भाग कौन कौन है ?

खजूर के पेड़ के उपयोगी भाग है पत्ते, फल, बीज, और छाल।

2. खजूर कहां कहाँ उगाया जाता है?

खजूर भारत के अलावा नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, म्यान्मार, के कई  भागों में 1500 मीटर तक की ऊँचाई पर उगाया जाता है।

3. खजूर का सेवन कब करना चाहिए?

खजूर का सेवन आप सुबह, शाम या रात में सोने से पहले कर सकते हैं।

4. क्या खजूर खाने से शारीरिक दुर्बलता दूर होती है ?

जी हाँ, खजूर खाने से शारीरिक दुर्बलता दूर होती है।