Sign In

राशि के अनुसार मां दुर्गा को प्रसन्न करने के मंत्र, दूर होंगे सभी संकट

राशि के अनुसार मां दुर्गा को प्रसन्न करने के मंत्र, दूर होंगे सभी संकट

Reading Time: < 1 minute

नवरात्रि का त्योहार देवी दुर्गा के नौ दिव्य रूपों को समर्पित नौ रातें मनाता है। देवी दुर्गा दैवीय शक्तियों (सकारात्मक ऊर्जा) का प्रतीक हैं जिन्हें दैवीय शक्ति (स्त्री ऊर्जा / शक्ति) के रूप में जाना जाता है जिसका उपयोग बुराई और दुष्टता की नकारात्मक शक्तियों के खिलाफ किया जाता है। वह अपने भक्तों को बुरी शक्तियों से बचाती है और उनकी रक्षा करती है। ऐसा माना जाता है कि देवी दुर्गा देवी लक्ष्मी, काली और सरस्वती की शक्तियों का संयुक्त रूप हैं।

राशि के अनुसार माँ दुर्गा को प्रसन्न करने का मंत्र

मेष

‘ऐं क्लीं सौं’ मन्त्र से एक माला का नित्य नौ दिनों तक जाप करने लाभ मिलेगा।

वृष

‘ऐं क्लीं श्रीं’ मन्त्र से एक माला का नित्य जाप करने से घर में सुख व समृद्धि बनी रहेगी।

मिथुन

‘क्लीं ऐं सौं’ मन्त्र से दो माला नित्य जाप करने से सर्वबाधाओं से मुक्ति मिलती है।

कर्क

‘ऐं क्लीं श्रीं’ मन्त्र से एक माला नित्य जाप करने से कार्यो में सफलता मिलेगी।

सिंह

‘ह्रीं श्रीं सौं’ मन्त्र से एक माला रोज जाप करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।

कन्या

‘श्रीं ऐं सौं’ मन्त्र से नित्य दो माला जाप करने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनी रहेगी।

तुला

‘ह्रीं क्लीं श्रीं’ मन्त्र से प्रतिदिन एक माला का जाप करने से धन में वृद्धि होगी।

वृश्चिक

‘ऐं क्लीं सौं’ मन्त्र से रोज एक माला जाप करने से घर में मॉगलिक कार्य सम्पन्न होंगे।

धनु

‘ह्रीं क्लीं सौं’ मन्त्र से नित्य नौ दिनों तक एक माला जाप करने से परिवार की प्रगति होगी।

मकर

‘क्लीं ह्रीं श्रीं सौं’ मन्त्र से प्रतिदिन दो माला जाप करने से सम्बन्धों में मधुरता आयेगी एंव धन में वृद्धि होगी।

कुम्भ

‘ह्रीं ऐं क्लीं श्रीं’ मन्त्र से नित्य एक माला जाप करने से सन्तान का सुख मिलेगा एंव रूके हुये कार्य सम्पन्न होंगे।

मीन

‘ह्रीं क्लीं सौं’ मन्त्र से प्रतिदिन नौं दिनों तक एक माला जाप करने से मॉ भगवती प्रसन्न होकर सदा सहाय बनी रहती है।