Sign In

सपने में देवी देवताओं को देखना : धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होना (Sapne Me Devi Devtaon Ko Dekhna : Dhan Aur Aishwarya Ki Prapti Hona)

सपने में देवी देवताओं को देखना : धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होना (Sapne Me Devi Devtaon Ko Dekhna : Dhan Aur Aishwarya Ki Prapti Hona)

Reading Time: 3 minutes
Article Rating
3.7/5

अक्सर लोग रात में सोते समय कई तरह के सपने देखते हैं। लोग अपने सपनों में ज्यादातर उन्हीं चीजों को देखते हैं जो घटनाएं वो पूरा दिन अपने सामने होते हुए देखते हैं या जिसके बारे में वो सोच विचार करते हैं। लेकिन, कई सपने ऐसे भी होते हैं जो मनुष्य को सपने के जरिये भविष्य के प्रति सचेत करते हैं। कुछ ऐसे भी सपने होते है जिन्हें देखने के बाद मनुष्य का भाग्य बदल जाता है।

लेकिन, वो कौन से ऐसे सपने हैं जिन्हें देखने से मनुष्य को उसके हर कष्ट से छुटकारा मिल जाता है और वो तरक्की की ओर अग्रसर होता है, तो ऐसे ही सपनों में से एक है सपने में देवी देवताओं की मूर्ति देखना। लेकिन, आपने अपने सपने में किस देवी, देवता की मूर्ति देखी है यह भी काफी मायने रखता है। आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे कि सपने में किस देवी देवता की मूर्ति या तस्वीर देखने से क्या फल मिलता है। तो चलिए शुरू करते हैं :

सपने में देवी देवताओं की मूर्ति देखना :

सपने में भगवान शिव का दर्शन होना :

अगर आप अपने सपने में भगवान शिव के मूर्ति या उनकी तस्वीर देखते हैं तो यह सपना बेहद शुभ परिणाम देने वाला होता है। ऐसा सपना देखने वाले व्यक्ति को सपना देखने के बाद किसी भी शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल जरूर चढ़ाना चाहिए। यह सपना व्यक्ति के जीवन में शुभ समय आने का संकेत देता है।

सपने में शिवलिंग को देखना :

कोई व्यक्ति अगर अपने सपने में शिवलिंग देखता है तो यह सपना अत्यंत शुभ फलदायक माना जाता है। शिवलिंग देखने का मतलब यह है कि अभी तक आपने अपने जीवन के कर्म के अनुसार ही सुख तथा दुःख भोगा है लेकिन अब भगवान शिव के आशीर्वाद से आपकी सभी समस्याएं खत्म होगी और आप जीवन में काफी तरक्की भी करेंगे। सपने में शिवलिंग देखना भविष्य में होने वाली उन्नति की ओर इशारा करती है ।

सपने में प्रभु श्री कृष्ण का दर्शन होना :

जब कोई व्यक्ति अपने सपने में प्रभु श्री कृष्ण का दर्शन करता है तो इस सपने को बेहद शुभ माना जाता है। स्वप्न ज्योतिष के अनुसार इस सपने का अर्थ यह है कि सपना देखने वाले व्यक्ति के जीवन में प्रेम और दोस्ती का आगमन होने वाला है। यह सपना जीवन में आगे बढ़ने तथा प्रेम सम्बन्ध में सफलता का सूचक है ।

सपने में प्रभु श्री राम का दर्शन होना :

सपने में प्रभु श्री राम का दर्शन होना अति शुभ माना जाता है। भगवान श्री राम को सपने में देखने से बंद दरवाजे भी खुल जाते हैं। ऐसा सपना देखने से व्यक्ति को उसके जीवन में आने वाली हर बुरी परिस्थिति में ईश्वर अर्थात भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसा स्वप्न देखने वाले व्यक्ति को अपने मन में भगवान राम को अपना आराध्य मानकर अपने कर्तव्यों का सही रूप से निर्वाह करना चाहिए।

सपने में भगवान श्री हरि विष्णु का दर्शन होना :

अगर कोई व्यक्ति अपने सपने में सृष्टि के पालनकर्ता भगवान विष्णु को देखता है तो ऐसा सपना उस व्यक्ति के लिए सफलता से भरा होता है। ऐसे व्यक्ति को भविष्य में धन प्राप्त करने के अनेकों अवसर प्राप्त होते हैं ।

सपने में माता लक्ष्मी का दर्शन होना :

सपने में माता लक्ष्मी का दर्शन होना बहुत ही शुभ स्वप्न माना जाता है। ऐसा सपना देखने वाले व्यक्ति के घर में धन का आगमन होता है। ऐसा व्यक्ति कितनी भी आर्थिक तंगी में क्यों न हो उसे माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से अकस्मात ही धन की प्राप्ति होती है। इसके अलावा भी अगर आपको किसी से अपने पैसे वापस पाने है और वो व्यक्ति पैसे देने में आनाकानी कर रहा हो तो ऐसा स्वप्न आपको जल्द से जल्द आपके पैसे दिलाएगा।

Frequently Asked Questions

1. सपने में शिवलिंग देखने से क्या होता है ?

शिवलिंग देखने का मतलब यह है कि आपकी सभी समस्याएं खत्म होगी और आप जीवन में काफी तरक्की भी करेंगे।

2. सपने में भगवान राम को देखने से क्या होता है ?

सपने में प्रभु श्री राम का दर्शन होना अति शुभ माना जाता है। भगवान श्री राम को सपने में देखने से बंद दरवाजे भी खुल जाते हैं।

3. सपने में माता लक्ष्मी को देखने से क्या होता है ?

सपने में माता लक्ष्मी का दर्शन होना बहुत ही शुभ स्वप्न माना जाता है। ऐसा सपना देखने वाले व्यक्ति के घर में धन का आगमन होता है।

4. सपने में शिव जी को देखने से क्या होता है ?

सपने में भगवान शिव के मूर्ति या उनकी तस्वीर देखते हैं तो यह सपना बेहद शुभ परिणाम देने वाला होता है।

5.सपने में भगवान विष्णु को देखने से क्या होता है ?

सपने में सृष्टि के पालनकर्ता भगवान विष्णु को देखता है तो ऐसा सपना उस व्यक्ति के लिए सफलता से भरा होता है।