Sign In

बच्चों के दांत निकलने का सही समय, फल और टोटके (Bachchon Ke dant Nikalne Ka Sahi Samay, Fal Aur Totke)

बच्चों के दांत निकलने का सही समय, फल और टोटके (Bachchon Ke dant Nikalne Ka Sahi Samay, Fal Aur Totke)

Reading Time: 4 minutes
Article Rating
3.8/5

क्या आप भी बच्चों के दांत निकलने का उचित समय और फल की जानकारी प्राप्त करना चाहते है यदि हां तो आपके लिए हमारा यह ब्लॉग काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। क्योंकि आज के इस ब्लॉग में आपको बच्चों का किस महीने में दांत निकलना शुभ या अशुभ माना जाता है इससे संबंधित सभी जानकारी प्राप्त होने वाली है।

यदि किसी बच्चे का दांत पूरे 6 महीने में निकलता है तो यह शुभ संकेत है। इससे बच्चे के माता पिता को भविष्य में काफी खुशी मिलने वाली होती है। ऐसा भी माना जाता है कि जिस कार्य में बाधा हो वो कार्य भी जल्द ही पूरी हो जाती है तथा परिवार को अब आर्थिक तंगी से छुटकारा भी मिल जायेगा। 

लेकिन यदि किसी बच्चे के दांत 6 महीने से पहले या बाद में निकलता है वो कैसा संकेत है? यही, आज हम इस ब्लॉग में जानेंगे और साथ में जानेंगे कुछ विशेष टोटकों के बारे में जिन्हें आपको जरूर अपनाना चाहिए जिससे की बच्चों के दांत आसानी से और सही समय पर निकल सके। तो चलिए शुरू करते हैं :

जन्म के समय ही बच्चों का दांत निकलना कैसा संकेत है :

आम तौर पर कई बच्चे ऐसे होते है जिनके जन्म के समय ही दांत निकले हुए होते है लेकिन आपके बच्चे के दांत भी जन्म के समय ही निकले हुए है तो इसे शुभ संकेत नहीं माना जाता है। इस तरह के बच्चे अपने परिवार के लिए काफी दुख और मुसीबत अपने साथ लाते है। इनके माता पिता पर इनका बुरा असर इस प्रकार होता है कि उनकी सेहत भी खराब हो सकती है। आइये जानते है, महीनों के अनुसार बच्चों के दांत या पहला दांत (baby upper teeth first astrology in hindi)  निकलने के फलों के बारे में :

बच्चों के ऊपर का दांत पहले निकलने का क्या मतलब होता है :

आम तौर पर सबसे पहले बच्चों के नीचे के दांत निकलने शुरू होते है। लेकिन कई बच्चे जिनके पहले के दांत ऊपर से निकलने शुरू होते है, तो इसे अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। जी हां ऐसे बच्चों के मामा पक्ष के लिए यह शुभ संकेत नहीं है।

जन्म से पहले महीने में ही बच्चे के दांत निकलना कैसा संकेत है : 

कई लोगों का यह सवाल है कि जन्म से पहले महीने में ही बच्चे के दांत निकलना कैसा संकेत है, तो वैदिक ज्योतिष के मुताबिक यह अच्छा संकेत नहीं है। इसका अर्थ यह है कि यह आपके बच्चे के लिए शुभ नहीं माना जाता है। इससे बच्चें का हेल्थ बिगड़ने का खतरा बना रहता है और ऐसे बच्चों को हेल्थ से जुड़ी कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

जन्म से दूसरे महीने में ही बच्चों का दांत निकलना कैसा संकेत है :

यदि किसी बच्चे का दूसरे महीने में ही दांत निकलना शुरू हो जाए, तो यह भी शुभ संकेत नहीं है। इस तरह के बच्चे खुद के लिए नहीं अपने भाइयों के लिए कई मुसीबत खड़ी कर सकते है। कुल मिलाकर देखा जाए तो ऐसे बच्चों के भाइयों के लिए यह शुभ संकेत नहीं है।

जन्म से तीसरे महीने में ही बच्चों का दांत निकलना कैसा संकेत है :

यदि किसी बच्चे के जन्म से तीसरे महीने में ही दांत निकलने लगते है, तो यह भी वैदिक ज्योतिष के मुताबिक शुभ संकेत नहीं माना जाता है। इस तरह के बच्चों को खतरा नहीं है बल्कि उनकी बहनों के लिए यह शुभ संकेत नहीं है। यदि सरल शब्दों में समझा जाए तो उनकी बहनों के लिए यह दुखदाई साबित होते है।

जन्म से चौथे महीने में बच्चों का दांत निकलना कैसा संकेत है :

यदि किसी बच्चे के दांत जन्म के चौथे महीने में निकलने लगते है, तो यह भी शुभ संकेत नहीं माना जाता है। वैदिक ज्योतिष का कहना यह है कि ऐसा होने पर बच्चे की मां का सेहत बिगड़ सकता है और उन्हें कई तरह के समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

जन्म से पांचवे महीने में ही बच्चों के दांत निकलना कैसा संकेत है :

यदि आपके बच्चे के जन्म के पांचवे महीने में ही दांत निकलने शुरू हो जाए, तो इसे भी अशुभ माना जाता है। ऐसा होने पर बच्चे के बड़े भाइयों को विभिन्न कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक बड़े भाइयों की आर्थिक स्थिति या फिर भविष्य पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

जन्म के छठे महीने में बच्चों के दांत निकलने का क्या फल प्राप्त हो सकता है :

जिन बच्चों का दांत उनके जन्म के छठे महीने में निकलना शुरू हो जाता है वो बच्चे अपने परिवार और खुद के लिए काफी भाग्यशाली माने जाते है। इस तरह के बच्चों को लाइफ में सफलता हासिल करने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता है और वो जिस भी क्षेत्र में सफलता पाना चाहते है उनमें उन्हे देरी नहीं होती। कहने का मतलब यह है कि ये काफी कम आयु में ही सफलता प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा घर परिवार में भी हमेशा खुशी बनी रहती है।

जन्म के सातवें महीने में बच्चों के दांत निकलना कैसा संकेत है :

यदि किसी बच्चे के जन्म के सातवें महीने में दांत निकलना शुरू हो जाता है, तो यह उनके लिए शुभ संकेत है। ऐसे बच्चों के पिता के लिए यह शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे बच्चों के पिता को बिजनेस में काफी मुनाफा होता है तथा रुका हुआ काम भी बन सकता है।

जन्म के आठवें महीने में बच्चों के दांत निकलना कैसा संकेत है :

जिस बच्चे के जन्म के आठवें महीने में दांत आने शुरू होते है, तो यह अशुभ है। ऐसे बच्चों के मामा पक्ष को काफी नुकसान पहुंच सकता है। इन्हें कारोबार इत्यादि में काफी नुकसान इत्यादि का सामना करना पड़ सकता है।

जन्म के नौवें महीने में बच्चों के दांत निकलना का अर्थ क्या होता है :

जिस बच्चे के जन्म के नौवें महीने में दांत निकलने शुरू होते है, उसे शुभ माना जाता है। जी हां वैदिक ज्योतिष के मुताबिक ऐसे बच्चे खुशी की लहर लेकर दुनिया में आते है। ऐसे बच्चे के परिवार में खुशी और धन दोनों में वृद्धि होती है। रुके हुए पैसे प्राप्त हो जाते है।

जन्म के दसवें महीने में बच्चों के दांत निकलना कैसा संकेत देता है :

जिस बच्चे के जन्म के दसवें महीने में दांत निकलना शुरू होता है, तो यह एक अच्छा संकेत  माना जाता है। इसका अर्थ यह है कि आपके बच्चे को जीवन में ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

जन्म के 11वे और 12वे महीने में बच्चों का दांत निकलना कैसा संकेत है 

आम तौर पर जिस भी बच्चे के दांत जन्म से 11वे या 12वे महीने में आने शुरू हो जाते है, तो यह आपके लिए शुभ संकेत है। ऐसे बच्चों के जन्म से घर परिवार की सुख शांति बनी रहती है।

बच्चों के दांत निकलने का टोटका और उपाय :

यदि आपके भी बच्चों के दांत सही समय पर नहीं निकल रहे या अशुभ समय पर निकल रहे हों, तो ऐसे बच्चों के लिए भी वैदिक ज्योतिष के मुताबिक खास उपाय या टोटके बताए गए है जो कि इस प्रकार है :

ऐसे बच्चों को आपको पूर्व दिशा की ओर ही सिर रखकर सुलाना चाहिए।

आपको प्रतिदिन विष्णु भगवान की पूजा करनी चाहिए और अपने बच्चे को पिले रंग की तिलक यानि की हल्दी की तिलक लगानी चाहिए।

ऐसे बच्चों को आप सुबह सुबह सूर्य की रोशनी में जरूर ले जाए।

ऐसे बच्चों को घर से बाहर ले जाने से पहले आपको प्रभु का दर्शन अवश्य कराना चाहिए।

पूर्णिमा के दिन बच्चों को चंद्र दर्शन जरूर करवाएं।

Frequently Asked Questions

1. जन्म के 6 महीने से पहले ही दांत निकलना शुभ है या अशुभ ?

जिस बच्चे का दांत 6 महीने से पहले ही आने लगते है इसको पूरी तरह से अशुभ माना जाता है। इससे कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जिसके बारे में मैंने आपको अपने ऊपर के लेख में विस्तार से बता चुका हूं।

2. जन्म के 6 महीने में दांत निकलना शुभ है या अशुभ ?

ऐसे बच्चों को काफी भाग्यशाली माना जाता है और ये बच्चे अपने आप के लिए और अपने परिवार दोनों के लिए ही शुभ संकेत है।

3. जन्म के सातवें महीने में दांत निकलना शुभ है या अशुभ ?

यदि किसी बच्चे के जन्म के सातवें महीने में दांत निकलना शुरू हो जाता है, तो यह उनके लिए शुभ संकेत है। ऐसे बच्चों के पिता के लिए यह शुभ संकेत माना जाता है।