Sign In

घर में यह लकी कैट रखना माना जाता शुभ, धन सम्बन्धी परेशानियाँ होती है दूर | Fengshui Lucky Cat

घर में यह लकी कैट रखना माना जाता शुभ, धन सम्बन्धी परेशानियाँ होती है दूर | Fengshui Lucky Cat

Reading Time: 2 minutes

भारत में आमतौर पर लोग बिल्ली को अशुभ जीव मानते हैं। कहते हैं यदि बिल्ली घर में बार बार आ रही है तो जरूर कोई अपशकुन होने वाला है। बिल्ली का घर में मल त्याग करना बुरा माना जाता है।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसी बिल्ली के बारे में बताने जा रहे है जिसके घर में होने से अपशकुन नहीं बल्कि शगुन ही शगुन होता है। यह बिल्ली धन को आकर्षित करती है साथ ही आपके जीवन को खुशियों से भर देती है I

आईये जानते है इस बिल्ली का नाम क्या है

आपके जीवन में खुशियां और धन लाने वाली यह बिल्ली का नाम ‘मानकी निको’ है। चीन और जापान देशों में इस बिल्ली को शुभ का प्रतीक माना जाता है। यह बिल्ली धन को आकर्षित करती है इसलिए इसे मनी कैट भी कहा जाता है।

फेंगशुई के अनुसार ऐसा माना जाता है कि घर में लकी कैट रखने से आने वाला संकट टल जाता है। ‘मानकी निको’ का एक हाथ खड़ा हुआ रहता है जो कि लगातार हिलता रहता है। इस एक अन्य नाम मनी कैट भी है जो कि जापान से आई है।

यदि आपको धन चाहिए तो आपको ऐसी बिल्ली अपने घर में रखनी चाहिए

मनी कैट बाजार में कई रंग के मिलते हैं। रंग के अनुसार इनका परिणाम भी अलग-अलग प्राप्त होता है। जैसे अगर आप धन की चाहत रखते हैं तो घर या व्यापारिक प्रतिष्ठान पीले रंग की बिल्ली रखें। इसके अलावा धन प्राप्ति के लिए आप चाहें तो नीले रंग की बिल्ली भी रख सकते हैं।

प्यार में भाग्य का साथ पाने के लिए शुभ मानी जाती है ये बिल्ली

प्यार में भाग्य आपका साथ दे इसके लिए आप लाल रंग की बिल्ली घर में रख सकते हैं। हरे रंग की बिल्ली आपको हर चीज में भाग्य का साथ दिलाती है।

लेकिन बिल्ली से लाभ पाने के लिए कुछ नियम भी हैं। हरे रंग की बिल्ली उत्तर पूर्व में रखें। लाल रंग की बिल्ली को दक्षिण पश्चिम दिशा में। पीले और नीले रंग की बिल्ली दक्षिण पूर्व या उत्तर पूर्व में रखें।

आप अपनी परेशानी के अनुसार इन रंगों की बिल्ली रख सकते है –

  • आर्थिक तरक्की पाने के लिए घर और दुकान पर सुनहरे पीले रंग की बिल्ली रखनी चाहिए।

  • लगातार पैसा प्राप्त करने के लिए नीले रंग की बिल्ली रखना शुभ होता है। इसे भगवान कुबेर की दिशा दक्षिण-पूर्व में रखना चाहिए।

  • सौभाग्य बढ़ाने के लिए हरे रंग की बिल्ली को उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ रहेगा।

  • घर पर लाल रंग की बिल्ली दक्षिण- पश्चिम दिशा मे रखने से पति-पत्नी को बीच प्यार बढ़ता है।