Sign In

भगवान श्री कृष्ण की प्रिय बांसुरी और उससे जुड़ी 10 जानकारी (Bhagwan Shri Krishna Ki Priya Bansuri Aur Usse Judi 10 Jankari)

भगवान श्री कृष्ण की प्रिय बांसुरी और उससे जुड़ी 10 जानकारी (Bhagwan Shri Krishna Ki Priya Bansuri Aur Usse Judi 10 Jankari)

Reading Time: 2 minutes
Article Rating
4.2/5

भगवान श्री कृष्ण को बांसुरी अति प्रिय है। श्री कृष्ण को बांसुरी इतनी प्रिय थी की राधा जी बांसुरी को अपनी सौतन मानती थी। बांसुरी को श्री कृष्ण सदैव अपने पास ही रखते थे। यदि आप अपने पूजा स्थल पर एक सुन्दर सी बांसुरी लाकर रख देते है, तो आपके घर में “राधा कृष्ण” का वास हमेशा रहेगा और आप उनके आशीर्वाद के पात्र भी बन जाएंगे। आज हम आपको बतलायेंगे, प्रकृति की देन बांसुरी (Bansuri) से जुड़ीं 10 जरुरी जानकारियाँ, तो चलिए शुरू करते है :

बांसुरी से जुड़ीं 10 जानकारी : (Bansuri Se Judi 10 Jankari)

  1. हिन्दू धर्म में बांसुरी को पवित्र तथा पूजनीय स्थान प्राप्त है। बांसुरी की पूजा करने से या अपने घर में लड्डू गोपाल या श्री कृष्ण जी की मूर्ति के पास बांसुरी रखकर पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है।
  2. बांसुरी से मधुर ध्वनि निकलती है तथा इसकी अभिव्यक्त शक्ति विविधतापूर्ण है। बांसुरी में इतनी शक्ति है कि यह मनुष्य के मन की स्थिति को भी बदल सकती है।
  3. बांसुरी प्रकृति की आवाज तथा धुन की नक़ल उतारने में निपुण है। बांसुरी से पक्षियों के आवाजों की नक़ल उतारी जा सकती है।
  4. बांसुरी की धुन घर की नकारात्मकता दूर कर सकारात्मक ऊर्जा को घर के अंदर खींचती है। जिससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है।
  5. बांसुरी, बांस के पौधे से तैयार की जाती है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, बांस तथा बांस का पेड़ अत्यंत शुभ फलदायक होता है। कई जगहों पर बांस के पेड़ की पूजा भी की जाती है। 
  6. पुरानी मान्यताओं के अनुसार, अपने घर में बांसुरी रखने से नौकरी में आने वाली परेशानी तथा बाधाओं का स्वतः अंत हो जाता है। नौकरी से परेशान व्यक्ति की सारी मुश्किलें अपने आप ही खत्म हो जाती है।
  7. बहुत मेहनत के बाद भी यदि किसी को व्यापार या बिज़नेस में सफलता न मिले तो उस इंसान को बांस से बनी हुई बांसुरी को अपनी दूकान या कार्यस्थल पर अवश्य रखनी चाहिए जिससे की उसके व्यापार में बहुत तेजी से उन्नति हो। 
  8. यदि आप किसी नए व्यवसाय या व्यापार को शुरू करने जा रहें है या फिर कोई नई दुकान या कार्यालय खोलने जा रहें है तो अपनी दुकान या कार्यस्थल के छत पर 2 बांसुरी टांग दें। बांसुरी का छत या चौखट पर टांगना शीघ्र ही सफलता दिलाता है ।
  9. बांसुरी से निकलने वाली ध्वनि घर-परिवार में प्रेम और विश्वास की वर्षा करती है। जिस भी घर में बांसुरी रखी हो वहां प्रेम तथा धन की कमी कभी नहीं होती।
  10. सनातन धार्मिक मान्यता के अनुसार, बांसुरी को हाथ में लेकर हिलाने से सारी बुरी आत्माएं घर से बाहर निकल जाती है तथा बांसुरी को बजाने से घर के अंदर शुभ चुम्बकीय ऊर्जा का प्रवाह होता है, जो घर की रक्षा करता है।

Frequently Asked Questions

1. बांसुरी कौन से वृक्ष की लकड़ी से बनी होती है?

बांसुरी, बांस वृक्ष की लकड़ी से बनी होती है।

2. मेरी नौकरी में बहुत परेशानी आ रही है, इसका क्या उपाय है?

यदि आपकी नौकरी में बहुत परेशानियां आ रही है, तो आप अपने घर या कार्यस्थल पर बांसुरी अवश्य रखें।

3. बांसुरी किस देवता को अति प्रिय है?

बांसुरी प्रभु श्री कृष्ण को अति प्रिय है।

4. बांसुरी को घर में रखने से क्या होता है?

बांसुरी को घर में रखने से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है ।

5. क्या पूजा स्थल पर बांसुरी रख सकते है?

जी हाँ, पूजा स्थल पर बांसुरी रखना शुभ फलदायी होता है।