Sign In

लकी ड्रीम्स : ऐसे सपने जो आपकी जिंदगी बदल दे (Lucky Dreams : Aise Sapne Jo Apki Zindagi Badal De)

लकी ड्रीम्स : ऐसे सपने जो आपकी जिंदगी बदल दे (Lucky Dreams : Aise Sapne Jo Apki Zindagi Badal De)

Reading Time: 3 minutes
Article Rating
3.7/5

सपने तो हर कोई देखता है, जिनमें कुछ लोग सपनों को भूल जाते है और कुछ को याद रह जाता है। ऐसा भी नहीं है कि हम हमेशा एक ही सपना देखते है। हर बार सपने में हमें कुछ अलग दिखलाई पड़ता है। 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में दिखने वाली हर एक वस्तु हमें किसी न किसी तरह से भविष्य में घटने वाली घटनाओं के तरफ इशारा करती है। बस जरुरी है आपका सपनों में दिखने वाली उन खास वस्तु, लोग तथा हालातों के अर्थ को समझने का। सपने में दिखने वाले कुछ खास जानवर तथा हालतों आदि से सम्बंधित चीजें आज हम आपको यहाँ बताने वाले वाले हैं तो चलिए शुरू करते है :

सपने में कुत्ता देखना : (Sapne Me Kutta Dekhna In Hindi)

अगर आप अपने सपने में कुत्ता देखते है तो इसका अर्थ हमेशा एक नहीं होता। यह इस बात पर निर्भर करता है की आपने सपने में कुत्ते को किस अवस्था में देखा है। तो चलिए इसे अच्छे से समझते हैं :

  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में अगर आप कुत्ते को रोता हुआ देखते है तो इसका फल अच्छा नहीं माना जाता। यह एक अशुभ सपना हो सकता है, इसका एक अर्थ यह भी है कि आपके किसी दोस्त के साथ कुछ बुरा होने वाला है।
  • सपने में कुत्ता यदि आपको बहुत ही गुस्से से देखता है तो यह भविष्य में मिलने वाले धोखे का संकेत होता है।
  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में कुत्ता काटते हुए आपने देखा तो यह बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। ऐसा सपना देखने से जल्द से जल्द आपकी सारी परेशानियों खत्म हो जाएंगी।  
  • सपने में कुत्ते को खेलते हुए या मस्ती करते हुए अगर आपने देखा है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इस तरह का सपना देखने से जल्द ही आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलेंगे और खुशी के पल बिताएंगे।
  • सपने में एक साथ कई कुत्तों को देखने से हकीकत की दुनिया में आप अपने परिवार के साथ वक़्त बिताएंगे।

सपने में बिल्ली देखना : (Sapne Me Billi Dekhna In Hindi)

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में अगर आप बिल्ली देखते हैं तो इसे अशुभ फलदायक माना जाता है। ऐसा माना जाता है की सपने में बिल्ली देखने से आने वाले भविष्य में आपको किसी तरह का नुकसान हो सकता है। इस तरह का सपना देखने से आप अपने कार्यों में थोड़ा सतर्कता जरूर बरते ।

सपने में आग देखना : (Sapne Me Aag Dekhna In Hindi)

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में अगर आप ने आग देखा है या अपने घर को जलते देखा है तो इस तरह के सपने से आप घबराएं नहीं। इस तरह का सपना यदि कोई अविवाहित इंसान देखता है तो उसे मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है। अगर विवाहित लोग इस तरह का सपना देखते है तो इसका अर्थ है उन्हें सुंदर और गुणवान संतान की प्राप्ति होगी। इसके अलावा यदि आप स्वयं को आग में जलता हुआ देखते हैं तो इसका अर्थ है आपका भविष्य काफी शानदार होगा।

सपने में मकान बनते देखना : (Sapne Me makan Bante Dekhna In Hindi)

जो भी व्यक्ति सपने में मकान बनते हुए देखता है तो इस तरह के सपने का फल बहुत ही शुभ माना जाता है। सपने में मकान को बनते हुए देखना अच्छा माना जाता है। सपने में मकान बनते देखने का मतलब यह होता  है की भविष्य में आपके मान सम्मान में वृद्धि होने वाली है। आने वाले समय में आपके द्वारा संपन्न किसी कार्य के कारण आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होने वाली है और आप काफी तरक्की करने वाले है। इसका एक अर्थ यह भी है कि आने वाले समय में आपको एक अच्छा जीवनसाथी भी प्राप्त होने वाला है।

सपने में खुद की शादी देखना : (Sapne Me Khud Ki Saadi Dekhna In Hindi)

स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि सपने में आपने खुद की शादी होते हुए देखा है तो यह बेहद ही अशुभ सपना माना जाता है। इस तरह का सपना देखने से आने वाले भविष्य में आपको काफी दिकत्तों का सामना करना पड़ सकता है।

सपने में किन्नर देखना : (Sapne Me Kinnar Dekhna In Hindi)

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप सपने में किन्नर देखते हैं तो यह सपना आपके लिए शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के फल देने वाला हो सकता है। 

  • अगर आप सपने में किन्नर को पैसे देते हुए देखते हैं तो यह सपना शुभ माना जाता है और इसके साथ ही यह आपके जन्म कुंडली में स्थित बुध के मजबूत होने की और इशारा भी करता है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, सपने में अगर आपने किन्नर को पैसे देते हुए देखते हैं तो असल ज़िन्दगी में भी आपको किन्नर को पैसे जरूर देने चाहिए। ऐसा करने से आपको भविष्य में धन लाभ अवश्य होता है।
  • किन्नर का सपना आमतौर पर शुभ ही होता है इसे अशुभ तब माना जाता है जब सपने में किन्नर आपके घर के दरवाजे पर आए और खाली हाथ लौट जाए। यह बेहद ही अशुभ सपना है, अगर आप ऐसा सपना देखते है तो किन्नरों को कुछ दान जरूर दें।

Frequently Asked Questions

1. सपने में कुत्ता देखने से क्या होता है ?

सपने में कुत्ता देखना शुभ और अशुभ दोनों हो सकता है यह इस बात पर निर्भर करता है की आपके कुत्ते को किस अवस्था में देखा है ।

2. सपने में बिल्ली देखने से क्या होता है ?

सपने में बिल्ली देखना बेहद अशुभ होता है।  इस तरह का सपना धोखा और परेशानी का संकेत देता है ।

3. सपने में किन्नर को पैसे देते हुए देखने से क्या होता है ?

अगर आप सपने में किन्नर को पैसे देते हुए देखते हैं तो यह सपना शुभ माना जाता है और इसके साथ ही यह आपके जन्म कुंडली में स्थित बुध के मजबूत होने की और इशारा भी करता है।

4. सपने में मकान बनते हुए देखने से क्या होता है ?

जो भी व्यक्ति सपने में मकान बनते हुए देखता है तो इसका फल बहुत ही शुभ माना जाता है। सपने में मकान बनते देखने का मतलब यह होता  है की भविष्य में आपके मान सम्मान में वृद्धि होने वाली है।