Sign In

मनी प्लांट के 5 चमत्कारिक फायदे और 5 नुकसान (Money Plant Ke 5 Chamatkari Fayde Aur 5 Nuksan)

मनी प्लांट के 5 चमत्कारिक फायदे और 5 नुकसान (Money Plant Ke 5 Chamatkari Fayde Aur 5 Nuksan)

Reading Time: 4 minutes
Article Rating
3.9/5

आजकल के दौर में हर घर में ही मनी प्लांट (Money Plant) देखने को मिल जाएगा। कुछ लोग अपने घर की सजावट के लिए मनी प्लांट का उपयोग करते है तो कुछ लोग ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के चमत्कारिक फायदों के लिए भी इसका उपयोग करते है। मनी प्लांट को घर में लगाने के कई चमत्कारी फायदे तो होते ही है पर कई नुकसान भी होते है तो चलिए सबसे पहले हम जान लेते है मनीप्लांट से जुड़ीं कुछ जरुरी बातें :

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट : (Vastu Shastra Ke Anusar Money Plant)

मनी प्लांट के नाम में ही छिपा है इसका चमत्कारिक फल अर्थात “धन का पौधा“।  मनी प्लांट के पत्ते अगर हरे रंग के हो तो यह शुभ फलदायक होता है – घर में धन की वृद्धि होती है। यदि इसके पत्ते सफ़ेद हो जाएँ या मुरझा जाएँ तो यह अशुभता की निशानी होती है। मनी प्लांट जितनी ऊंचाई पर ऊपर उठते जाता है उतना ही धन और तरक्की देता है। भूमि पर फैलने वाली मनी प्लांट अशुभ होती है और तरक्की के रास्ते पर अवरोधक बन जाती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट वास्तु दोष को मिटाने वाला और सौभाग्य को बढ़ाने वाला एक चमत्कारी पौधा है। जिन लोगों के घरों में मनी प्लांट लगा होता है वहां सुख – समृद्धि का आगमन होता है और साथ ही साथ यह धनदायक भी होता है पर जितना लाभ मनी प्लांट को अपने घरों में लगाने से होता है उतना ही हानि भी झेलना पड़ सकता है।  

मनी प्लांट के 5 चमत्कारिक फायदे : (Money Plant Ke 5 Chamatkari Fayde) 

मनी प्लांट को यदि अपने घर में सही स्थान पर सही ढंग से लगाई जाए तो इसके कई फायदे है, आइये जान लेते है इन फायदों के बारे में :

1. धनदायक है मनी प्लांट :

मनी प्लांट को घर में लगाने से घर में धन का आगमन होता है। इसके शुभ प्रभाव से आय के स्त्रोत बढ़ते है। मनी प्लांट हरा – भरा होकर जितने ऊपर के तरफ बढ़ता जाता है – घर में धन भी उतना ही बढ़ता जाता है ।

2. मनी प्लांट से शुक्र ग्रह होता है बलवान : 

यदि किसी के जन्म कुंडली में शुक्र कमजोर है तो उसको बल देने के लिए घर में मनी प्लांट लगा सकते है। घर के आग्नेय कोण अर्थात दक्षिण-पूर्व के देवता भगवान श्री गणेश जी है और इस दिशा के स्वामी शुक्र देव है। मनी प्लांट को यदि इस दिशा में लगाया जाए तो शुक्र देव और गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मनी प्लांट की लता और जड़ में शुक्र का वास होता है इसलिए मनी प्लांट का पौधा शुक्र ग्रह को मजबूती देता है।

3. वास्तु दोष को दूर करता है मनी प्लांट  :

यदि किसी के घर में वास्तु दोष हो तो आग्नेय दिशा या दक्षिण- पूर्व  दिशा में  मनी प्लांट लगा सकते है। आग्नेय दिशा में मनी प्लांट लगाने के कारण वास्तु दोष दूर हो जाता है और घर में “सकारात्मक ऊर्जा” प्रवेश करती है तथा घर में शुभता बनाये रखती है।

4. कच्ची जमीन का दोष मिटाएं :

आजकल के दौर में सभी के घर में टाइल्स या सीमेंट के ही फर्श होते है जिससे कि घर में कच्ची मिट्टी अर्थात शुक्र की कमी हो जाती है और घरवालों को शुक्र का दोष लग जाता है। इससे बचने के लिए ही घर में मनी प्लांट लगाया जाता है।

5. तरक्की दिलाता है मनी प्लांट :

पुरानी मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में मनी प्लांट जितनी ऊंचाई के तरफ ऊपर उठता जाता है, उतनी ही ऊंचाई के तरफ उस घर के लोगों का भाग्य भी बढ़ता जाता है और उनकी तरक्की होती जाती है । 

मनी प्लांट के 5 नुकसान : (Money Plant Ke 5 Nuksan) 

जिस प्रकार मनी प्लांट को लगाने के कई फायदे है उसी प्रकार यदि मनी प्लांट को सही स्थान पर सही ढंग से नहीं लगाई जाए तो इसके कई नुकसान भी है, आइये जानते है इन नुकसानों के बारे में :

1. गलत दिशा का चुनाव : 

यदि कोई मनी प्लांट को गलत दिशा में या गलत स्थान पर लगा दे तो यह हानिकारक सिद्ध होता है। जिस घर में मनी प्लांट गलत स्थान पर लगा होता है, उस घर के लोगों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है ।

मनी प्लांट को ईशान कोण अथवा उत्तर – पूर्व में लगा देने से यह अशुभ फल देने लगता है। ईशान कोण के स्वामी देव गुरु बृहस्पति है और मनी प्लांट में शुक्र देव का वास होता है। शुक्र देव की दिशा आग्नेय अर्थात दक्षिण-पूर्व है इसलिए मनी प्लांट को हमेशा आग्नेय कोण में ही लगाए वर्ना यह नुकसानदायक सिद्ध होगा।

मनी प्लांट किसी को ना दें : 

ऐसे बहुत सारे लोग है जो दूसरों को उपहार स्वरूप पौधे देते है, ऐसा बिल्कुल भी ना करें। पुरानी मान्यताओं के अनुसार, मनी प्लांट दूसरों को भेंट में देने से घर की लक्ष्मी चली जाती है और तरक्की रुक जाती है।

मनी प्लांट का नसों पर प्रभाव :

पुरानी मान्यताओं के अनुसार, मनी प्लांट अगर ऊंचाई के तरफ बढ़ता जाता है तो यह घरवालोँ के भविष्य को लेकर शुभ संकेत है लेकिन अगर मनी प्लांट जमीन पर ही वृद्धि करे तो इसका बुरा प्रभाव घर के लोगों के नसों पर अर्थात उनके स्वाथ्य पर पड़ता है। 

मनी प्लांट के आस-पास के पौधे :

मनी प्लांट में शुक्र ग्रह का वास होता है इसलिए उसके आस-पास शुक्र ग्रह के शत्रु ग्रहों के पौधे न रखें। मनी प्लांट के पास शुक्र के मित्र ग्रह के पौधे ही रखें, जैसे की – शुक्र के मित्र ग्रह है “शनि देव” और शनिदेव का वास होता है शमी के पौधे में। यदि आप मनी प्लांट के पास शुक्र के दुश्मन ग्रह का पौधा लगा देते है तो यह अशुभ फल देता है, जैसे की – शुक्र का शत्रु ग्रह है “सूर्य देव” और सूर्य देव का वास होता है बिल्व वृक्ष में। लेकिन, मनी प्लांट के आस-पास आप माता तुलसी के पौधे को रख सकते है।

घर से बाहर की ओर मनी प्लांट :

मनी प्लांट को घर या बगीचे के अंदर ही लगाए। मनी प्लांट को कभी भी इस तरह से न लगाए की पौधा घर के क्षेत्र से बाहर चला जाए, ऐसा होने से आर्थिक लाभ, आर्थिक हानि में बदल सकती है ।

Frequently Asked Questions

1. मनी प्लांट में कौन से ग्रह का वास होता है?

मनी प्लांट में शुक्र ग्रह का वास होता है।

2. मनी प्लांट को किस दिशा में रखना शुभ है?

मनी प्लांट  को आग्नेय दिशा या दक्षिण – पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

3. क्या ईशान कोण अथवा उत्तर - पूर्व में मनी प्लांट लगा सकते है ?

जी नहीं, ईशान कोण अथवा उत्तर – पूर्व में मनी प्लांट नहीं लगाना चाहिए।

4. मनी प्लांट को घर में लगाने से क्या होता है?

मनी प्लांट को घर में लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है तथा धन का आगमन होता है।