Sign In

पीरियड क्या है और पीरियड लाने के घरेलू उपाय (Period kya hai aur Period lane ke gharelu Upay)

पीरियड क्या है और पीरियड लाने के घरेलू उपाय (Period kya hai aur Period lane ke gharelu Upay)

Reading Time: 5 minutes
Article Rating
3.6/5

महिलाओं में अनियमित पीरियड्स (Periods) यानि की मासिक धर्म एक कॉमन प्रॉब्लम है। जब लड़कियां 13 से 14 वर्ष की उम्र की हो जाती है तो इस आयु में उन्हें पीरियड आना शुरू हो जाता है। कुछ लड़कियों को पीरियड बिलकुल सही उम्र पर आती है तो कुछ सही उम्र में आकर भी सही रूप से नही होते और इस कारण लडककियों को कई सवास्थ्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है साथ ही साथ पीरियड्स सही रूप से नहीं आने पर गर्भावस्था में भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज हम जानेंगे मासिक धर्म यानि की पीरियड्स क्या है? (Period kya hai) साथ ही जानेंगे पीरियड के उपाय (Period ke upay), 5 मिनट में पीरियड लाने के उपाय और जल्दी पीरियड्स लाने के लिए मेडिसिन। तो चलिए शुरू करते है :

पीरियड क्या है? (Period kya hai in hindi)

सभी महिलाओं को प्रतिमाह तकरीबन 21 से 32 दिन के अंदर में जब मासिक धर्म होता है, तो इसे नियम के अनुसार मासिक धर्म कहा जाता है। मगर जब किसी महिला को एक महीने में 15 दिन में मासिक धर्म आ जाता है और अगले महीने 35 दिन तक न आए तो इसे अनियमित माहवारी कहा जाता है।

खून की कमी होना या फिर कभी खून ज्यादा आना तो इस प्रक्रिया को भी अनियमित मासिक धर्म कहा जाता है। इसके अलावा आपके जानकारी के लिए बता दूं कि एक या दो की अनियमितता ज्यादा गंभीर नहीं माना जाता है लेकिन वही पर जब बार बार हो तो इसे ही अनियमित मासिक धर्म की प्रॉब्लम माना जाता है।

5 मिनट में पीरियड लाने के उपाय : 

यदि आप 5 मिनट में पीरियड लाने के उपाय के बारे में सोच रही है तो बिल्कुल भी न सोचें क्योंकि ऐसी कोई भी घरेलू उपाय नहीं है जिसके करने या खाने से आपको 5 मिनट के अंदर पीरियड हो जाये। 

यदि आप पीरियड नहीं आने से या फिर खून का कम स्राव होने से परेशान है तो आगे हम आपको बताने वाले है की कौन कौन से उपाय करने से आपका पीरियड बिल्कुल समय पर और सही रूप से होना चालू हो जायेगा।  

अनियमित मासिक धर्म होने की वजह क्या है ? (Irregular Period hone ki wajah kya hai in hindi )

मुख्य रूप से देखा जाए तो मासिक धर्म की अनियमितता दो प्रकार से हो सकती है या यह कहें कि ज्यादा मात्रा में मंथली स्राव और 28 दिन से पहले हो तो इसमें वात एवं पित्त दोनों को ही असंतुलित माना जाता है। जानकारी के मुताबिक दो महीने के बाद भी यदि किसी महिला को मासिक धर्म नहीं होता है तथा काफी अल्प मात्रा में मासिक धर्म होता है तो इस परिस्थिति में वात एवं कफ ज्यादा होती है।

पीरियड लाने का घरेलू उपाय (Period lane ka gharelu Upay in hindi)

क्या आप भी अपने अनियमित मासिक धर्म की समस्या को दूर करना चाहती हैं, यदि हां तो इसके लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करने से पहले घर के ही घरेलू उपचार को आजमाने की आवश्यकता होती है। अब हम आगे के पोस्ट में आपको पतंजलि के एक्सपर्ट्स के माध्यम से बताए गए सभी घरेलू उपचार से संबंधित जानकारी साझा करने वाले हैं जिसके इस्तेमाल से आप अपने अनियमित मासिक धर्म की समस्या को सही कर सकते हैं। जो कि इस प्रकार है :

अनियमित पीरियड में कच्चा पपीता के लाभ :

एक्सपर्ट्स की जानकारी के मुताबिक यदि आप भी अनियमित मासिक धर्म की समस्या को सही करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको कच्चा पपीता का इस्तेमाल करना चाहिए। मुख्य रूप से देखा जाए तो इस समस्या में कच्चा पपीता का काफी महत्वपूर्ण भूमिका होता है। कच्चा पपीता में पाए जाने वाला एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होती है जो महिलाओं के मासिक धर्म से जुड़ा हुआ होता है।

इसके इस्तेमाल के लिए आपको अपनी मासिक धर्म आने से दो से तीन दिन पूर्व कच्चा पपीता का प्रबंध करें। जिसके पश्चात आपको पपीते को छोटे छोटे भागो में काटने की आवश्यकता होती हैं। उसके पश्चात इसमें आपको एक चम्मच दही और इसका इस्तेमाल हमेशा आपको सुबह के ब्रेकफास्ट में देने की आवश्यकता होती है।

अनियमित मासिक धर्म में अदरक के फायदे :

मुख्य रूप से देखा जाए तो अनियमित मासिक धर्म की समस्या से निजात पाने के लिए अदरक काफी लाभकारी सिद्ध होता है और आपको इसका ही उपयोग करना होगा। यदि आपको भी मासिक धर्म के दौरान पेट में काफी जोड़ का दर्द है तो इस समस्या को दूर करने के लिए आपको सबसे पहले आधा चम्मच अदरक को पीसकर उसका रस निकाल लेना है और इस रस को एक कप पानी में मिलाकर उबालने की आवश्यकता होती है।

फिर आपको इस पानी में थोड़ा सा चीनी मिलानी है और भोजन करने के पश्चात इसका सेवन दिन भर में कम से कम तीन बार जरूर करें। यदि आप इस उपाय को पूरा एक महीने तक आजमाते हैं तो आप अपनी अनियमित मासिक धर्म को नियमित रूप में बदल सकते हैं।

अनियमित मासिक धर्म में हल्दी के लाभ ?

जैसा कि हम जानते हैं कि हल्दी का सेवन करने से हमारे शरीर में गर्मी आती है और हल्दी हार्मोन को नियंत्रित करने के साथ ही साथ इसे ठीक करने में भी काफी मदद करता है। इसके लिए आपको हल्दी को दूध, गुड़ या फिर शहद के साथ सेवन करने से आप अपने अनियमित को नियमित कर सकते हैं। जब तक आपकी ये समस्या ठीक नहीं हो जाती तब तक आप इस नुस्खे को आजमाते रहें।

अनियमित मासिक धर्म को नियमित करने के लिए कड़वा करेला है फायदेमंद : 

करेला जिसे हम अक्सर कड़वा करेला के नाम से पुकारते हैं लेकिन इसके अलावा आपको इसके कड़वे टेस्ट को छोड़कर और भी विभिन्न गुण के बारे में भी जान लेना जरूरी होता है। जैसे कि इसमें रोगाणुरोधी, एंटी-इंफ्लेमेंट्री, यह एंटी-वायरल और एंटी माइक्रोबियल जैसे चीजें भी मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होता है।

यदि आप इसका इस्तेमाल करना चाहती है तो उसके लिए आपको करेले को काटना है और इसका जूस बनाने की जरूरत होगी। जिसके पश्चात आपको करेले के जूस में एक चम्मच चीनी मिश्रण करके इसका तुरंत सेवन करने की आवश्यकता होती है। 

अनियमित मासिक धर्म में तिल के फायदे ?

आपने अपने घरों में तिल का लड्डू तो कभी ना कभी जरूर खाया होगा और तिल के बारे में आपने जरूर सुना होगा कि तिल खाने से हमारे शरीर में गर्मी होती है। आपको यह पता है कि अनियमित मासिक धर्म में तिल के भी कई फायदे होते हैं यदि नहीं तो अब जान लें। चूंकि तिल गर्म होता है और यही वजह है कि तिल आपके अनियमित मासिक धर्म की समस्या को दूर करने में आपकी काफी सहायता करती है।

अब आपको इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले तो थोड़े से तिल को पीसने की आवश्यकता होती है उसके पश्चात आप इसमें शहद और चीनी का भी मिश्रण कर लें और फिर इसका सेवन करें। आपको इसका सेवन प्रतिदिन करने की आवश्यकता होगी ताकि आपकी समस्या जल्द ही ठीक हो जाए।

अनियमित मासिक धर्म में गाजर के जूस के लाभ :

जैसा कि हम जानते हैं कि गाजर में भरपूर मात्रा में आयरन होती है और यही वजह है कि अनियमित मासिक धर्म की समस्या में आपको गाजर के जूस का सेवन करने की आवश्यकता होती हैं। आपको गाजर के जूस का इस्तेमाल प्रतिदिन तीन महीने तक करने की जरूरत होगी।

अनियमित मासिक धर्म में पुदीना के फायदे :

यदि आप अपने अनियमित मासिक धर्म की समस्या से परेशान हैं और जल्द से जल्द इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको पुदीना का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आपको एक चम्मच सूखे पुदीने के पाउडर को एक चम्मच शहद के साथ मिश्रण करके सेवन करना है जिससे आपको काफी लाभ होगा।

आखिर कब जा सकते हैं डॉक्टर के पास ?

यदि आपको मासिक धर्म के दौरान नीचे वाले सिम्टम्स नजर आए तो बगैर किसी नुस्खे को आजमाएं डॉक्टर से जल्द से जल्द संपर्क करें :

  • यदि किसी महिला को 90 दिन तक मासिक स्राव की समस्या हो।
  • यदि किसी महिला को एक हफ्ते से ज्यादा दिनों तक मासिक स्राव आए तब उन्हें डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
  • यदि किसी महिला को मासिक धर्म के दौरान अधिक दर्द हो तो डॉक्टर से संपर्क करें।
  • यदि किसी महिला को 21 दिन से पहले ही पीरियड आने लगे तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
  • यदि आपका मासिक स्राव ज्यादा हो रहा है तो इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें।

जल्दी पीरियड्स लाने के लिए मेडिसिन :

पीरियड लाने की आयुर्वेदिक दवा – 

  • Ashokarishta
  • Dashmularishta
  • Raj Pravartini Vati

Frequently Asked Questions

1. पीरियड्स कितने दिनों के लिए होती है ?

पीरियड्स 3 से 5 दिनों तक की होती है।

2. पीरियड्स की आयुर्वेदिक दवा कौन सी है ?

पीरियड्स की आयुर्वेदिक दवा Ashokarishta, Dashmularishta, Raj pravartini vati आदि है।

3. यदि किसी महिला को 90 दिन तक मासिक स्राव की समस्या हो तो उसे क्या करना चाहिए ?

यदि किसी महिला को 90 दिन तक मासिक स्राव की समस्या हो तो उसे जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।