Sign In

Sawan Shiv Mantra in Hindi: सावन में इन मंत्रों का जाप करने से प्रसन्न होंगे भगवान शिव

Sawan Shiv Mantra in Hindi: सावन में इन मंत्रों का जाप करने से प्रसन्न होंगे भगवान शिव

Article Rating 3.6/5

सावन का महीना सनातन धर्म में बहुत विशेष माना गया है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए यह महीना बहुत अनुकूल है। सावन मास में इन मंत्रों का जाप करना बहुत ही लाभदायक है।

सावन मास में इन मंत्रों का करें जाप (Sawan ke Shiv Mantra)

सौभाग्य प्राप्ति के लिए मंत्र:

सौभाग्य प्रप्ति के लिए तथा परिवार की सुख-समृद्धि के लिए आपको नीचे दिए गए मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए। इस मंत्र का जाप 101 बार करें।

ॐ साम्ब सदाशिवाय नम:।।

कोर्ट – कचहरी के मामलों से मुक्ति पाने के लिए:

अगर आप कोर्ट-कचहरी के मामलों से परेशान हो गए हैं और इन मामलों का फैसला अपनी तरफ करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए मंत्र का जाप हर दिन 36 बार करें।

ॐ क्रीं नम: शिवाय क्रीं ॐ।।

अच्छी सेहत के लिए मंत्र:

निरोगी जीवन पाने के लिए आपको महामृत्युंजय का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृ त्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ।।