Sign In

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के लिए सही रंग का चुनाव (Vastu Shastra Ke Anusar Ghar Ke Liye Sahi Rang Ka Chunav)

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के लिए सही रंग का चुनाव (Vastu Shastra Ke Anusar Ghar Ke Liye Sahi Rang Ka Chunav)

Reading Time: 3 minutes
Article Rating
3.8/5

वास्तु शास्त्र पर ध्यान कौन नहीं देता है?, आज कल हर इंसान ही अपने जीवन को सुखी-शांत तरीके से जीने के लिए ज्योतिष तथा वास्तु शास्त्र पर ध्यान देता है पर जितना ध्यान लोग अपने घर की दिशा और भूखंड पर देते है उतना ही ध्यान देना चाहिए इस विषय पर कि आप अपने घर में किन किन रंगों का इस्तेमाल करने वाले है? आपके घर के अंदर का कलर कैसा होना चाहिए? (ghar ke andar ka colour), दिशा के अनुसार भी अलग अलग कमरों में अलग अलग रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए, तो चलिए जान लेते है कि कौन कौन से रंग आपके जीवन में खुशियां भर सकते है :

वास्तुशास्त्र घर में उपयोग होने वाले रंगों को बहुत महत्व देता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ रंग ऐसे होते है जो आपकी किस्मत में चार चाँद लगा सकते है तो कुछ ऐसे भी रंग है जो आपकी बनी बनाई गृहस्थी भी बिगाड़ सकती है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार, किस रंग का इस्तेमाल करना आपके लिए शुभ है :

  • सनातन धर्म और वास्तु शास्त्र के अनुसार, पीला रंग मनुष्य के मन की शांति का प्रतीक है। इसलिए ऐसा माना जाता है कि किसी भी घर या भवन के मुख्य कक्ष या कमरे को पिले रंग से पेंट कराया जाय तो यह सौभाग्यदायक और शुभ फलदायी होता है। 
  • जिन भी घरों में ज्यादा दरवाजें और खिड़कियां हों, उनपर हमेशा गहरे रंगों का ही उपयोग करना चाहिए। 
  • भूमि या भवन का उत्तरी हिस्सा आर्थिक स्थिति से जुड़ा होता है।  इसलिए यदि आप आर्थिक समस्याओं का सामनकर रहें है तो अपने घर के उत्तरी दिवार या कक्ष में हरे रंग का पेंट करवाएं। 
  • वास्तुशास्त्र के अनुसार, हल्का रंग सौभाग्यदायक होता है। ग्रहों के अनुसार गहरे रंग जैसे की : लाल, काला, ग्रे, बैंगनी हर किसी के लिए शुभ नहीं होता। अगर इन रंगों को आपने इस्तेमाल किया तो ऐसा भी हो सकता है कि ये रंग आपके घर के साकारात्मक ऊर्जा को नकारात्मक ऊर्जा में बदल दें। 

यह भी पढ़े – वास्तु शास्त्र और पांच तत्वों का संबंध, जिन्हें जानना है बेहद जरूरी 

दिशा के अनुसार रंगों का चुनाव :

किसी भी घर, भवन या भूमि के दिशा के अनुसार ही रंगों का चयन करना चाहिए। आइये जानते है कि कौन से रंग किस दिशा में इस्तेमाल करने चाहिए :

  • पूर्व दिशा : इस दिशा में सफेद, क्रीम या हलके नील रंग का इस्तेमाल करें।
  • उत्तर पूर्व दिशा :  इस दिशा में हल्का नीला शुभ फलदायक होता है।
  • दक्षिण पूर्व दिशा : इस दिशा में नारंगी, गुलाबी या सिल्वर रंग का इस्तेमाल, अच्छा होता है।
  • उत्तर दिशा : इस दिशा में हरा रंग सौभाग्यदायक होता है।
  • उत्तर पश्चिम दिशा :इस दिशा में सफेद, क्रीम तथा हल्का ग्रे रंग का इस्तेमाल शुभ माना जाता है।
  • दक्षिण दिशा : इस दिशा में लाल और पिले रंग का इस्तेमाल करें।
  • पश्चिम दिशा : इस दिशा में नीले और सफेद रंग शुभ साबित होते है।

घर के कमरों के अनुसार सही रंगों का चुनाव :

सिर्फ दिशा ही नहीं बल्कि आप अपने कमरों के अनुसार भी सही रंगों का इस्तेमाल कर सकते है।  आइये जानते है कमरों के अनुसार सही रंग के चुनाव के बारे में :

मास्टर बेडरूम :

इसके लिए घर का दक्षिण पश्चिम दिशा बेहद शुभ माना जाता है, इसलिए मास्टर बेडरूम में नीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।

गेस्ट रूम या ड्राइंग रूम :

इसके लिए उत्तर पश्चिम दिशा बेहद शुभ माना जाता है, इसलिए गेस्ट रूम या ड्राइंग रूम में सफेद रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।

बच्चों का कमरा :

इसके लिए उत्तर पश्चिम दिशा बेहद शुभ माना जाता है, इसलिए बच्चों के कमरे में सफेद या हल्के रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए।

किचन या रसोई :

इसके लिए नारंगी या लाल रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।

बाथरूम या स्नानघर :

इसके लिए सफेद रंग अच्छा होता है।

Frequently Asked Questions

1. मास्टर बेडरूम में किस रंग का इस्तेमाल करना चाहिए?

मास्टर बेडरूम में नीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।

2. गेस्ट रूम या ड्राइंग रूम में किस रंग का इस्तेमाल करना चाहिए?

गेस्ट रूम या ड्राइंग रूम में सफेद रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।

3. घर के मुख्य कक्ष को किस रंग से पेंट करवाना चाहिए ?

घर के मुख्य कक्ष को पिले रंग से पेंट करवाना चाहिए।

4. पश्चिमी दिशा के दीवारों पर कौन से रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए ?

पश्चिमी दिशा के दीवारों पर नीले और सफेद रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए।

5. दक्षिण दिशा के दीवारों पर कौन से रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए ?

दक्षिण दिशा के दीवारों पर लाल और पीले रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए।