Sign In

सात घोड़ो की तस्वीर | वास्तु शास्त्र के अनुसार चित्र का महत्व और लाभ

सात घोड़ो की तस्वीर | वास्तु शास्त्र के अनुसार चित्र का महत्व और लाभ

Reading Time: 4 minutes
Article Rating
4.3/5

इस प्रतियोगी युग में सफलता हर जीवन का एक बहुत ही जरुरी हिस्सा है। जीवन में आपके जो लक्ष्य हैं, उन्हें पाने के लिए कड़ी मेहनत ही अंतिम रास्ता होता है। हालाँकि, कई बार ऐसा भी होता है कि कड़ी मेहनत करने पर भी आपको मन के मुताबिक़ परिणाम नहीं मिलते हैं। यह कई कारणों से हो सकता है। लेकिन ज्यादातर ज्योतिषियों (Jyotishyo) का सुझाव है कि यह एक नकारात्मक ऊर्जा है जो हमें अपने तरफ खींचती है। जो ऊर्जा हम अपने भीतर रखते हैं और जो ऊर्जा हमारे आस-पास मौजूद होती है वह हमारी उपलब्धियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, वास्तु शास्त्र (Vashtu Shastra) हमारे आसपास के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा को कैसे बनाये रखा जाए इसके लिए बहुत सारे तरीको से हमारी मदद करता है। सकारात्मक ऊर्जा और कर्म पर विश्वास कर के, हम अपनी सफलता की दिशा में बहुत तेज गति से आगे बढ़ सकते हैं।


जैसा कि वास्तु शास्त्र में बताया गया है, हमारे व्यक्तिगत अथवा अपने पास और व्यावसायिक या जहाँ हम काम करते है, वहाँ हमारे पास के मौजूद तस्वीरों और उन तस्वीरों  से उस दिशा के बारे में बहुत कुछ तय किया जा सकता है, जिससे कि हमारा जीवन बहुत तेजी से सफलता के तरफ बढ़ सके। सही प्रकार का रंग या तस्वीर स्नेह, समृद्धि और सद्भाव को अपने तरफ खिंच सकता है। सात घोड़ों की तस्वीर एक ऐसी शुभ तस्वीर है, जिसे किसी के जीवन में गति और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है।

आइए जानें इसके महत्व के बारे में और इस तस्वीर से हमारे जीवन को क्या लाभ मिलता है।

अंक 7 (सात) का महत्व

अंक 7 के पीछे का मुख्य कारण अभी भी कोई नहीं जानता । लेकिन हम जानते हैं कि यह हिंदू धर्म के अनुयायियों के लिए एक भाग्यशाली और शुभ संख्या है। हम प्रकृति के जादू को इंद्रधनुष के रूप में सात रंगों में देखते हैं। हिंदू विवाह की स्थापना दंपति द्वारा ली गई सात कसमों में निहित है। हिंदू धर्म के प्राचीन संत, जिन्हें सप्तर्षि के रूप में जाना जाता है, वो भी संख्या में सात थे। इसलिए, संख्या 7 का उपयोग प्राचीन काल से होता आ रहा है।

सात घोड़ों का महत्व (Saat Ghodo Ka Mahattav)

हिंदू धर्म में, सूर्य के साथ सात घोड़ों को देखा जा सकता है, जिन्हें सूर्य देव कहते है। ये घोड़े रथ के चालक हैं जो भगवान सूर्य के रथ को खींचते है। यह संकेत देता है कि यह तस्वीर कितनी शुभ है।

वास्तु शास्त्र (Vashtu Shastra) हमें बताता है कि ये सात घोड़ें ताकत और सफलता का प्रतिनिधित्व करते हैं। तस्वीर में घोड़ों को दौड़ते हुए स्थिति में देखा जाता है, जो सकारात्मकता से भरे सफल जीवन की ओर ले जाने वाले गति और प्रगति का प्रतीक है। आपके घर या कार्यालय में सात घोड़ों की तस्वीर होने से नकारात्मक ऊर्जा को हटाने में मदद मिल सकती है जो किसी के विकास अथवा सफलता में एक प्रमुख बाधा बन सकती है।

इस तस्वीर को लगाने के 5 फायदे

  • दुनिया में हर सेकंड बहुत तेजी से बदलाव होता है। इस नए युग में सफलता के लिए तेज गति की जरूरत पड़ती है। इस तस्वीर में दौड़ने वाले घोड़े गति के प्रतीक हैं। तस्वीर को लगाने से आपके जीवन में तेज और ध्यान देने लायक सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आप अपने प्रतियोगियों की तुलना में बहुत तेजी से कार्यों को पूरा कर सकते हैं।
  • यदि आप कलात्मक स्वभाव वाले है तो सात घोड़ों की तस्वीर से आपको लाभ मिल सकता है। घोड़ों की स्वतंत्र और शक्तिशाली प्रकृति एक सकारात्मक मानसिकता लाती है, और लोगों की कलात्मक स्वभाव को प्रभावित भी करती है।
  • सात घोड़ों की तस्वीर लगाने का मुख्य कारण यह है कि यह आपके जीवन में सफलता लाता है । आप जिस भी क्षेत्र में हैं, तस्वीर आपके आसपास की सभी ऊर्जाओं को संतुलित करके आपके लिए सफलता लाएगी।
  • फेंगशुई का मानना ​​है कि तस्वीर में सात घोड़े आपकी गति, धीरज और साहस को बढ़ा सकते हैं। यह तस्वीर अपने साथ सौभाग्य को लेकर आती है।
  • वास्तु किसी भी तस्वीर के विभिन्न रंगों के महत्व के बारे में बताता है। ऐसा माना जाता है, लाल पृष्ठभूमि अथवा बैकग्राउंड मंगल ग्रह (Mangal Grah) के साथ जुड़ा हुआ है। यह आपके आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान को बढ़ावा देता है। एक नीली पृष्ठभूमि अथवा बैकग्राउंड ग्रह शनि ग्रह (Shani Grah) के साथ जुड़ी हुई है और यह सद्भाव और एकता दिलाता है। घोड़े शुक्र ग्रह (Sukr Grah) का प्रतिनिधित्व करते हैं जो आपके प्रियजनों को सकारात्मकता से भर देता है।

यह भी पढ़े – कुछ दोष क्या है और इसके निम्न उपचार

आपको तस्वीर कहाँ लगानी चाहिए? (Aapko Tashvir Kahan Lgaani Chahiye?)

सही दिशा में रखने पर ही तस्वीर आपको फायदा पहुँचाएंगी। दक्षिणी दीवार शायद सबसे अच्छी पसंद है। इस दिशा में रखने से सफलता और गति मिलती है। जब तस्वीर दक्षिण दिशा में हो तो आप प्रसिद्धि और अच्छा नाम भी प्राप्त कर सकते हैं। यदि खिड़की है, तो सुनिश्चित करें कि घोड़े खिड़की से बाहर का सामना कर रहे हैं और अंदर का नहीं। आप तस्वीर को उत्तर की दीवार पर भी लगा सकते हैं। इस तरफ, तस्वीर को सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने और वित्तीय अथवा फाइनेंस में सफलता दिलाने के लिए लगाया जाता है।

नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए ध्यान देने योग्य बातें

अगर किसी नियम का पालन नहीं किया जाए, तो तस्वीर में किसी के जीवन को नकारात्मक रूप से प्रभावित करने की शक्ति होती है। सात घोड़ों की तस्वीर को लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखें:

  • तस्वीर को बेडरूम अथवा कमरे और बाथरूम या स्नानघर के पास न लगाए। यह नींद नहीं आने जैसी स्वास्थ्य के मुद्दों को जन्म दे सकता है।
  • तस्वीर में घोड़े खुशी और आत्मविश्वास को दर्शाते हैं। गुस्से में या दुखी दिखने वाले घोड़े उल्टे प्रभाव भी दे सकते हैं।
  • सभी सात घोड़ों को सिर से पाव तक पूरी तरह से दिखाई देना चाहिए। यदि एक भी घोड़े का पाव दिखाई नहीं दे रहा है, तो यह दुर्भाग्य भी ला सकता है।
  • कभी भी एक ही घोड़े की तस्वीर न लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इससे आपके घर में धन का आना रुक जाता है।
  • एक जैसे दौड़ते घोड़ों की समरूपता भी आवश्यक है। यह स्थिरता और शांति का प्रतिनिधित्व करता है, वो चीजें जो सफलता के लिए जरूरी है।

Check out the English Translation of this Article
Painting of Seven Horses | In-depth Study at its Importance and Benefits